ताजा खबर

PBKS vs DC: जीत के बाद भी अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना, जानें वजह

PBKS vs DC मैच के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जानें इसके पीछे की बड़ी वजह।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
DC captain Axar Patel slow over rate fined 12 lakhs
DC captain Axar Patel slow over rate fined 12 lakhs

Axar Patel fined after PBKS vs DC match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में सोमवार, 11 मई को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में दिल्ली का प्रदर्शन शानदार रहा और उसने हाई-स्कोरिंग मुकाबले में 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक ओवर शेष रहते 3 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ दिल्ली अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। हालांकि, इसी बीच टीम के कप्तान अक्षर पटेल को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उन्हें स्लो ओवर रेट का खामियाजा भुगतना पड़ा है और उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हुए मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 210/5 का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर में 216/7 का स्कोर बनाकर जीत हासिल की। हालांकि, पंजाब की पारी के दौरान दिल्ली की टीम निर्धारित समय पर 20 ओवर खत्म नहीं कर पाई, इसी वजह से उसे स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है। 

PBKS vs DC मैच में स्लो ओवर रेट के कारण अक्षर पटेल पर लगाया गया जुर्माना

आईपीएल में जब भी कोई टीम स्लो ओवर रेट की दोषी पाई जाती है, तो सबसे पहले उसके कप्तान को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। अगर यह गलती एक बार से ज्यादा होती है, तो फिर प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ियों और इम्पैक्ट प्लेयर पर भी एक्शन लिया जाता है। हालांकि, इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहली बार दोषी पाई गई, जिसके बाद सिर्फ कप्तान अक्षर पटेल पर ही कार्रवाई की गई और उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

आईपीएल के द्वारा जारी मीडिया रिलीज के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के कप्तान अक्षर पटेल पर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मैच नंबर 55 के दौरान उनकी टीम द्वारा धीमी ओवर रेट बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है। चूंकि आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत, जो स्लो ओवर रेट अपराधों से संबंधित है, यह उनकी टीम का इस सीजन का पहला अपराध था, इसलिए अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: कल का PBKS vs DC मैच किसने जीता? धर्मशाला में सबसे बड़ा टारगेट हुआ चेज

दिल्ली कैपिटल्स की जीत में बल्ले से चमके अक्षर पटेल 

पंजाब किंग्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले में तीन अहम विकेट गंवा दिए थे और यहां से टीम काफी मुश्किल नजर में आ रही थी। लेकिन फिर अक्षर पटेल ने जिम्मेदारी उठाई और इस सीजन पहली बार बल्ले के साथ अपनी सर्वश्रेष्ठ लय में नजर आए। उन्होंने 30 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली और इस दौरान ट्रिस्टन स्टब्स व डेविड मिलर के साथ साझेदारी कर अपनी टीम को रन चेज में मजबूती से बनाए रखा। बाद में दिल्ली ने आसानी से जीत दर्ज कर ली। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में