CSE
Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%
ताजा खबर

‘वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलता तो वो पैंट उतार देते’ पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री के बयान से मची सनसनी

भारतीय क्रिकेट टीम के यूके के दौरे पर 15 साल के युवा लड़के वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला है, लेकिन उनका डेब्यू नहीं हो पाया है। पूर्व दिग्गज उन्हें प्लेइंग-11 में मौका देने की बात कर रहे हैं।

Vaibhav Sooryavanshi
Vaibhav Sooryavanshi

Ravi Shastri on Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट में सनसनी बन चुके 15 साल के लड़के वैभव सूर्यवंशी इस वक्त टीम इंडिया के साथ यूके के दौरे पर मौजूद हैं। उन्हें आईपीएल में जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर पहली बार नेशनल टीम में मौका मिला है, लेकिन उन्हें आयरलैंड सीरीज के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में भी डेब्यू का अवसर प्राप्त नहीं हो पाया है।

वैभव सूर्यवंशी को मौका देने को लेकर रवि शास्त्री का बोल्ड स्टेटमेंट

भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गजों से लेकर फैंस तक हर कोई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार कर रहा है और उन्हें मौका देने की मांग भी तेज होती जा रही है। हाल ही में भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनिल गावस्कर ने वैभव को मौक देने की बात उठाई थी, तो अब एक और पूर्व दिग्गज रवि शास्त्री ने हैरान करने वाला बयान दिया है।

वैभव को आयरलैंड में मौका मिलता तो वो उतार देते विपक्षी टीम की पैंट- शास्त्री

आयरलैंड के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में वैभव को मौका मिलने की हर किसी को उम्मीद थी, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने इस खिलाड़ी को प्लेइंग-11 से दूर रखा, जिसके बाद अब रवि शास्त्री उस फैसले पर काफी भड़क गए और उन्होंनें साफ शब्दों में कह दिया कि वहां वैभव को मौका मिलता को वो विरोधी टीम की पैंट ही उतार देते।

भारतीय क्रिकेट टीमके पूर्व हेड कोच रहे रवि शास्त्री ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के साथ बातचीत करते हुए कहा, 

वहां की धीमी और उछाल वाली पिच के साथ छोटा मैदान वैभव जैसे आक्रामक बल्लेबाज के लिए बिल्कुल मुफीद था और वह विपक्षी गेंदबाजों की पैंट उतार देते।

रवि शास्त्री का सुझाव, वैभव को ना करवाएं ज्यादा इंतजार

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि

इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें मौका मिलेगा या नहीं, इस पर उन्हें संदेह है। हालांकि टीम मैनेजमेंट को उन्हें ज्यादा इंतजार नहीं कराना चाहिए और जल्द से जल्द प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि वैभव ने आईपीएल में लगभग हर बड़े तेज गेंदबाज के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी की है और किसी को भी नहीं छोड़ा। ऐसे खिलाड़ी को लगातार बेंच पर बैठाकर रखना सही फैसला नहीं है।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में