ताजा खबर

RCB की जीत के बाद हेड कोच Andy Flower पर लगा जुर्माना, चौथे अंपायर से बहस पड़ी भारी; जानें पूरा मामला

RCB vs MI मैच के दौरान एंडी फ्लावर को चौथे अंपायर से बहस करना भारी पड़ा। IPL Code of Conduct का उल्लंघन करने पर उन पर 15% मैच फीस का जुर्माना लगाया गया।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Andy Flower fined for breaching code of conduct during RCB vs MI IPL 2026 clash
Andy Flower fined for breaching code of conduct during RCB vs MI IPL 2026 clash

RCB vs MI Andy Flower Fined: 10 मई को रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 54वां मुकाबला खेला गया, जिसमें आखिरी गेंद पर बेंगलुरु की टीम को 2 विकेट से जीत हासिल हुई। लो-स्कोरिंग मुकाबले में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली और फैंस का पूरा पैसा भी वसूल हो गया। एक समय लग रहा था कि शायद मुंबई बाजी मार लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस जीत के साथ रजत पाटीदार की कप्तानी वाली टीम ने प्लेऑफ की तरफ एक कदम और आगे बढ़ा दिया, जबकि पांच बार की चैंपियन मुंबई को एलिमिनेट होना पड़ा।

हालांकि, इस मुकाबले के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी के आखिरी ओवरों में काफी उत्साह देखने को मिला और जमकर रिएक्शन भी आए। बेंगलुरु की पारी के 18वें ओवर में बाउंड्री को लेकर काफी बहस देखने को मिली। इस दौरान RCB के हेड कोच एंडी फ्लावर भी एग्रेसिव नजर आए और उन्होंने चौथे अंपायर से बहस की। इसी वजह से उन पर आईपीएल के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए निर्धारित आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के तहत मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया गया है।

एंडी फ्लावर ने चौथे अंपायर से क्यों बहस की?

दरअसल, मुंबई इंडियंस द्वारा दिए गए 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अंतिम तीन ओवरों में जीत के लिए 30 रन बनाने थे और उसके हाथ में चार विकेट शेष थे। क्रैंप से जूझ रहे क्रुणाल पांड्या और रोमारियो शेफर्ड क्रीज पर मौजूद थे। पारी का 18वां ओवर लेकर स्पिनर एएम गजनफर आए और पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना।

दूसरी गेंद पर क्रुणाल ने वाइड लॉन्ग-ऑन की तरफ लॉफ्टेड शॉट खेला, लेकिन बाउंड्री के करीब नमन धीर ने गेंद को पकड़ लिया। हालांकि, कैच लेते समय उनका बैलेंस बिगड़ गया और उन्होंने गेंद को हवा में अंदर की तरफ उछाल दिया। इस दौरान तिलक कैच पूरा नहीं कर पाए और उन्होंने छक्के का इशारा किया। शायद उन्होंने नमन के एक बूट का दूसरे बूट से छूना बाउंड्री कुशन से संपर्क समझ लिया था। हालांकि, रिप्ले में दिखाया गया कि धीर ने प्रयास के दौरान कुशन को छुआ तक नहीं था।

यह भी पढ़ें: IPL में एक टीम के लिए सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज, गेल-राहुल की लिस्ट में मिचेल मार्श भी शामिल

इसी वजह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सिक्स नहीं दिया गया। वहीं, क्रैंप से जूझ रहे क्रुणाल पांड्या नहीं भागे, जिसके चलते गेंद डॉट रही। बाउंड्री न मिलने से RCB का खेमा खुश नजर नहीं आया। इस दौरान टीम के बल्लेबाजी कोच और मेंटर दिनेश कार्तिक के साथ एंडी फ्लावर चौथे अंपायर से तीखी बहस करते नजर आए। यही बात उनके खिलाफ गई और इस दौरान उन्हें अभद्र भाषा का प्रयोग करने का दोषी पाया गया, जिस पर अब एक्शन लिया गया है।

एंडी फ्लावर ने स्वीकार की अपनी गलती 

आईपीएल के द्वारा जारी मीडिया रिलीज के मुताबिक, एंडी फ्लावर ने आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन किया, जो मैच के दौरान "स्पष्ट रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग" करने से संबंधित है।

RCB के हेड कोच ने चौथे अंपायर से एग्रेसिव तरीके से बात करने की गलती मान ली है और अपनी मैच रेफरी अमित शर्मा के द्वारा सुनी गई सजा को भी स्वीकार कर लिया है। बता दें कि आईपीएल रेगुलेशन के मुताबिक लेवल 1 के उल्लंघनों के लिए दंड अंतिम और बाध्यकारी होंगे।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 273 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में