ताजा खबर

ऋषभ पंत और कुलदीप यादव की अदला-बदली पर लगी अंतिम मुहर, दिल्ली और लखनऊ के बीच हुआ मेगा ट्रेड

आईपीएल 2027 से पहले लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच उनके स्टार खिलाड़ी रहे ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के बीच मेगा ट्रेड हुआ है।

IPL 2027
IPL 2027

Rishabh Pant and Kuldeep Yadav high-profile trade: वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे हाई प्रोफाइल टी20 टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीगके अगले साल होने वाले सीजन से पहले एक हाई प्रोफाइल ट्रेड संपन्न हो गया है, जहां दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच कुलदीप यादव और ऋषभ पंत की अदला-बदली पर ऑफिशियल मुहर लग गई है।

ऋषभ पंत और कुलदीप यादव का हुआ मेगा ट्रेड

आईपीएल के गलियारों में पिछले कुछ दिनों से ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के ट्रेड को लेकर लगातार चर्चा चल रही थी। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच दोनों के एक्सचेंज को लेकर चर्चा चल रही थी और आखिरकार मंगलवार को दोनों फ्रेंचाइजी ने मिलकर इस मेगा ट्रेड को संपन्न किया है और इसके साथ ही ये आईपीएल इतिहास के सबसे चर्चित ट्रेड में शुमार हो गया है।

ऋषभ पंत की 2 साल बाद फिर से दिल्ली कैपिटल्स में घर वापसी

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की घर वापसी हो रही है। ये धाकड़ खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स के लिए ही 2016 में डेब्यू करने के बाद 2024 तक 9 सीजन खेलता रहा। इसके बाद उन्हें लखनऊ सुपरजायंट्स ने 27 करोड़ रूपये में खरीदा था। लेकिन अब उन्हें दिल्ली कैपिटल्स 15 करोड़ रूपये की सैलरी देगा

 कुलदीप यादव 13.5 करोड़ रूपये की सैलरी के साथ LSG का बने हिस्सा

 तो वहीं कुलदीप यादव कुछ सालों से दिल्ली कैपिटल्स में खेल रहे थे, लेकिन वो अब 13.5 करोड़ रूपये में लखनऊ सुपरजायंट्स की जर्सी में खेलते दिखेंगे। कुलदीप यादव 2022 में दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए थे, उससे पहले उन्होंने कई सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स में गुजारे। ये उनके लिए तीसरी फ्रेंचाइजी होने जा रही है।

लेखक के बारे में

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में