CSE
Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%
ताजा खबर

वर्ल्ड कप 2027 में खेलने को लेकर पहली बार बोले रोहित शर्मा, हिटमैन का जवाब सुनकर फैंस रह जाएंगे हैरान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा अगले साल अपने जीवन के 40 साल पूरे कर लेंगे। ऐसे में वर्ल्ड कप 2027 में खेलने को लेकर सवाल बरकरार है।

Rohit Sharma on World Cup 2027
Rohit Sharma on World Cup 2027

Rohit Sharma on World Cup 2027: वनडे क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से सालों तक राज करने वाले भारतके दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर एक बड़ा सवाल लगातार बना हुआ है। सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि हिटमैन अगला वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं, बल्कि अब नजरें खुद रोहित शर्मा के उस जवाब पर हैं, जिसका इंतजार करोड़ों फैंस कर रहे हैं। 2027 वनडे वर्ल्ड कप अभी दूर है, लेकिन रोहित के एक बयान ने इस पूरे मामले को और दिलचस्प बना दिया है।

वर्ल्ड कप 2027 में खेलने को लेकर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में रोहित शर्मा के खेलने को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। जिसमें बीसीसीआई ने भी पिछले ही दिनों उनके खेलने को लेकर अपना स्टेंड क्लियर किया था। जिससे साफ है कि अभी तक तो रोहित शर्मा के खेलने या ना खेलने को लेकर कुछ भी साफ नहीं हुआ है।

हिटमैन ने कहा- अभी वर्ल्ड कप दूर, उसके बारे में तब देखेंगे

लेकिन इसी बीच अब भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा ने खुद अपनी चुप्पी तोड़ी है और पहली बार 2027 के वर्ल्ड कप में खेलने के सवाल का जबाव दिया है। रोहित शर्मा को ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में दर्शकों में से एक ने ये सवाल पूछा कि क्या वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे? इसके जवाब में रोहित शर्मा ने कहा, "अक्टूबर, 2027 को अभी समय है, वो काफी दूर है। उसके बारे में तभी देखेंगे।"

यह भी पढ़े- 23 टेस्ट के बाद बुमराह vs रॉबिन्सन: आंकड़ों में कौन था ज्यादा घातक?

बीसीसीआई रोहित शर्मा को अगले साल वर्ल्ड कप में खिलाने के लिए तैयार

रोहित शर्मा अगले साल 40 साल के हो जाएंगे। वो उम्र के इस पड़ाव पर टीम के साथ रहेंगे या नहीं, ये तो बीसीसीआई के फैसले पर निर्भर है, लेकिन बोर्ड की मौजूदा प्लान में हिटमैन पूरी तरह से बने हुए हैं। हाल ही में बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने उन्हें लेकर कहा था कि, वह शानदार खेल रहे हैं। पिछले मैच में उन्होंने 130 रन बनाए। आपको और क्या चाहिए? अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं? मैं अटकलों को बढ़ावा नहीं देना चाहता।"

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 274 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में