CSE
Toss Index539.9 −0.11%Match Index872.6 +2.84%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-AVII26105.9 +4.16%TIX-SAWT26121.3 +9.16%TIX-CPL2660.4 −7.73%TIX-UAET2699.3 −0.73%TIX-SLTO26102.7 +2.73%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3617 ML vs UAE +0.00%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3613 ZIM vs AUS +2.60%M3612 ML vs UAE +4.27%M3611 BT vs GAW −4.62%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%Toss Index539.9 −0.11%Match Index872.6 +2.84%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-AVII26105.9 +4.16%TIX-SAWT26121.3 +9.16%TIX-CPL2660.4 −7.73%TIX-UAET2699.3 −0.73%TIX-SLTO26102.7 +2.73%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3617 ML vs UAE +0.00%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3613 ZIM vs AUS +2.60%M3612 ML vs UAE +4.27%M3611 BT vs GAW −4.62%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%
ताजा खबर

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंड़िया का ऐलान, इन 3 युवा खिलाड़ियों को किया ड्रॉप, विराट की हुई वापसी

भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीनें इंग्लैंड का दौरा कर रही है। इस दौरे पर 5 मैचों की टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद 14 जुलाई से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

IND vs ENG
IND vs ENG

Team India squad for England ODI series: अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के फतेह होने के अगले ही दिनबीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी ने इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। अजीत आगरकर की अध्यक्षता में रविवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।

 इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड का चयन

शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया की एक मजबूत और संतुलित वनडे स्क्वाड का चयन किया है। इस टीम में रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी हैं, तो वहीं केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन जैसे स्टार खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।

विराट स्क्वाड में शामिल, लेकिन फिटनेस पर सस्पेंस

हैमस्ट्रिंग की चोट से परेशान विराट कोहलीको स्क्वाड को शामिल जरूर किया गया है, लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। वहीं टीम में जसप्रीत बुमराह की भी वापसी हुई है, जो अफगानिस्तान सीरीज के दौरान उपलब्ध नहीं थे। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अभी भी अपनी चोट से पूरी तरह से नहीं उबरे हैं और वो टीम का हिस्सा नहीं हैं।

यशस्वी, हर्ष और प्रिंस नजरअंदाज, गुरनूर बराड़ बरकरार

भारतीय टीम में अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे में शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है, तो वहीं इस सीरीज के दौरान अपना डेब्यू करने वाले हर्ष दुबे और प्रिंस यादव को भी मौका नहीं दिया गया है, हालांकि तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को अपनी डेब्यू सीरीज में अच्छे प्रदर्शन की वजह से इंग्लैंड सीरीज में भी मौका दिया गया है।

इसके अलावा टीम में अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे तेज गेंदबाज शामिल हैं, साथ ही अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के अलावा कुलदीप यादव भी टीम का हिस्सा हैं, नीतिश कुमार रेड्डी को हार्दिक पंड्या के रिप्लेसमेंट में यहां भी टीम में बरकरार रखा है।

आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया दौरे की शुरुआत 1 जुलाई से कर रही है। पहले टी20 सीरीज खेलने के बाद भारतीय टीम 14 जुलाई से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। 

 भारतीय टीम का वनडे स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 274 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में