CSE
Toss Index591.5 −2.25%Match Index643.5 +4.27%TIX-SATO2699.3 −0.73%TIX-CPL2667.7 −2.25%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3602 GAW vs SLK +0.00%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%Toss Index591.5 −2.25%Match Index643.5 +4.27%TIX-SATO2699.3 −0.73%TIX-CPL2667.7 −2.25%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3602 GAW vs SLK +0.00%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%
ताजा खबर

ODI डेब्यू के बाद से शतक के लिए सबसे ज्यादा दिन लेने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, नंबर-2 पर भारतीय दिग्गज

वनडे क्रिकेट इतिहास में कुछ ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू के बाद पहले शतक के लिए सालों तक इंतजार किया है।

ODI MAIDEN CENTURY
ODI MAIDEN CENTURY

Most days from ODI debut to maiden Hundred:  क्रिकेट बुक रिकॉर्ड्स से भरी पड़ी है। एक बल्लेबाज हमेशा ही जल्द से जल्द पहला इंटरनेशनल शतक की कोशिश करता है, जिसमें कुछ बल्लेबाज तो डेब्यू मैच में ही शतक लगाने का कमाल कर देते हैं, लेकिन ऐसे भी बहुत से बल्लेबाज हैं, जिन्हें पहले शतक के लिए भी सालों तक इंतजार करना पड़ा है।

ODI डेब्यू के बाद से शतक के लिए सबसे ज्यादा दिन इंतजार करने वाले बल्लेबाज

वनडे क्रिकेट में ऐसे बहुत से बल्लेबाज हैं, जिन्होंने पहले ही मैच में शतक लगाया है, लेकिन कुछ बल्लेबाज जिन्होंने इस फॉर्मेट में अपने डेब्यू के बाद पहले शतक के लिए एक बहुत लंबा इंतजार किया है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं वो 5 बल्लेबाज, जिन्होंने ODI डेब्यू के बाद से शतक के लिए सबसे ज्यादा दिन का वक्त लिया है।

 

5040 दिन:  रेगिस चकाबवा (जिम्बाब्वे- 2008-22)

जिम्बाब्वे के विकेटकीपर बल्लेबाज रेगिस चकाबवा ने अपने पहले वनडे शतक के लिए बहुत लंबा इंतजार किया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 2008 में अपना वनडे डेब्यू किया था। इसके बाद वो एक शतक लगाने के लिए सालों तक इंतजार करते रहे और आखिरकार उन्होंने अपने पहले वनडे शतक का इंतजार 2022 में खत्म किया। 5040 दिन के मैराथन इंतजार के बाद उन्होंने अगस्त 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 75 गेंद में 102 रन की पारी खेलकर वनडे डेब्यू के बाद सबसे ज्यादा दिन बाद पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने।

4858 दिन:  सुनील गावस्कर (भारत- 1974-87)

भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में बहुत बड़े बल्लेबाज रहे हैं। वो पहले ऐसे बल्लेबाज रहे, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 10 हजार रन बनाने का कीर्तिमान बनाया था, जिसमें वो 34 शतक लगाने में सफल रहे थे, लेकिन सुनील गावस्कर को पहला वनडे शतक लगाने के लिए डेब्यू से 4858 दिन का लंबा इंतजार करना पड़ा था। गावस्कर ने 1974 में वनडे डेब्यू के बाद 1987 में अपने करियर के आखिरी वनडे से ठीक 1 मैच पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 103 रन की पारी खेलकर इकलौता वनडे शतक पूरा किया था।

4674 दिन:  अर्जुन रणतुंगा (श्रीलंका- 1982-94)

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान रहे अर्जुन रणतुंगा अपने दौर के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार होते थे। रणतुंगा श्रीलंका के वर्ल्ड चैंपियन कप्तान के तौर पर याद किए जाते हैं, लेकिन इस महान श्रीलंकाई खिलाड़ी को अपने पहले वनडे शतक के लिए डेब्यू से लंबा इंतजार करना पड़ा और उन्होंने 1994 में 4674 दिन बाद ये इंतजार खत्म किया। रणतुंगा ने 1982 में डेब्यू किया था और इसके लंबे समय बाद पाकिस्तान के खिलाफ डरबन में 101 रन की पारी खेलकर पहला वनडे शतक का अनुभव किया।

4644 दिन:  हशमतुल्लाह शाहिदी (अफगानिस्तान- 2013-26)

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने अपने करीयर में कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। शाहिदी ने 2013 में अपना वनडे डेब्यू किया और वो बहुत बार अच्छी पारियां तो खेल चुके हैं, लेकिन उन्हें अपना पहला वनडे शतक बनाने का मौका डेब्यू के 4644 दिन बाद मिला। शाहीदी ने भारत के खिलाफ जून 2022 में चेन्नई में अपना पहला वनडे शतक बनाने का कमाल किया।

4639 दिन:  नासिर हुसैन (इंग्लैंड- 1989-02)

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान नासिर हुसैन किसी पहचान के मोहताज नहीं रहे हैं। इस इंग्लिश खिलाड़ी ने अपने करियर में कई बार यादगार प्रदर्शन किया। इंग्लैंड के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 1989 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया। इसके बाद वो इस फॉर्मेट में कई बार अच्छा प्रदर्शन करने में तो कामयाब रहे, लेकिन उन्हें अपना पहला वनडे शतक का इंतजार पूरा करते-करते डेब्यू के बाद 4639 दिन का वक्त लगा। उन्होंने 2002 में भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए नेटवेस्ट सीरीज के यादगार फाइनल मैच में लगाया था। उन्होंने 115 रन की पारी खेलकर अपने वनडे शतक का सपना पूरा किया था, हालांकि इस मुकाबले को भारत ने जीतकर इतिहास रचा था।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में