CSE
Toss Index591.5 −2.25%Match Index643.5 +4.27%TIX-SATO2699.3 −0.73%TIX-CPL2667.7 −2.25%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3602 GAW vs SLK +0.00%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%Toss Index591.5 −2.25%Match Index643.5 +4.27%TIX-SATO2699.3 −0.73%TIX-CPL2667.7 −2.25%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3602 GAW vs SLK +0.00%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%
ताजा खबर

वैभव सूर्यवंशी बने भारतीय क्रिकेट के सबसे युवा खिलाड़ी, सचिन तेंदुलकर को पीछे कर लिखा नया इतिहास

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका दिया।

Vaibhav Sooryavanshi
Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Suryavanshi Youngest Indian Player in International Cricket: जिस पल का इंतजार भारतीय क्रिकेट ही नहीं बल्कि पूरा वर्ल्ड क्रिकेट कर रहा था, आखिरकार वो पल आ ही गया और बिहार के 15 साल के लड़के वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय क्रिकेट टीम में कदम रख दिया है।

वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ मिला डेब्यू का मौका

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका दिया गया है। मैनचेस्टर में खेले जा रहे इस मैच के लिए जैसे आईपीएल में धमाका करने वाले वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की कैप सौंपी गई इसके साथ ही उन्होंने भारतीय क्रिकेट में एक नया इतिहास लिख दिया है। उन्हें भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने इंटरनेशनल डेब्यू कैप सौंपी। 

सचिन तेंदुलकर के 37 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ बने सबसे युवा

वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के 37 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल, 3 महीनें और 7 दिन की उम्र में डेब्यू करने का मौका पाया है, इस तरह से वो सचिन तेंदुलकर के 16 साल 215 दिन के रिकॉर्ड को पीछे कर दिया है और वो भारतीय क्रिकेट के सबसे युवा इंटरनेशनल खिलाड़ी बन गए हैं।  इस तरह से 4 जुलाई 2026 का दिन भारतीय क्रिकेट में नए अध्याय के रूप में जुड़ गया है। 

आयरलैंड के दौरे पर करना पड़ा था इंतजार, इंग्लैंड में पूरा

बिहार के समस्तीपुर के ताजपुर गांव के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार के लिए ये ऐतिहासिक मौका है। इस खिलाड़ी ने पिछले कुछ महीनों से जिस तरह से आईपीएल से लेकर अंडर-19, इंडिया-ए के लिए तहलका मचाया है, उसे देखते हुए उन्हें नेशनल क्रिकेट टीम में पहली बार मौका मिला और आयरलैंड दौरे पर इंतजार करने के बाद अब उनका इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का सपना पूरा हो गया है।

भारतीय टीम की प्लेइंग-11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 267 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में