ताजा खबर

WPL 2027 Schedule:पहले ही मैच में मुंबई-RCB की टक्कर, 14 जनवरी से मचेगा घमासान, जानें फाइनल की तारीख

WPL के पांचवें सीजन का आगाज 14 जनवरी से वडोदरा में होगा, जहां पहले मुकाबले में मौजूदा चैंपियन RCB की भिड़ंत दो बार की विजेता मुंबई इंडियंस से होगी। 7 फरवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित अपडेट 4 मिनट पढ़ें
WPL 2027 Schedule Announcement
WPL 2027 Schedule Announcement

WPL 2027 Schedule Announcement: महिला क्रिकेट के सबसे बड़े टी20 टूर्नामेंट में शुमार विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के नए सीजन का रोमांच जल्द ही शुरू होने वाला है। इस बार खिताब के लिए पांच टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। किस टीम का पलड़ा भारी रहेगा और कौन सी फ्रेंचाइजी चैंपियन बनने का सपना पूरा करेगी, इसका फैसला मैदान पर होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने WPL के पांचवें सीजन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट का आगाज 14 जनवरी को मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दो बार की विजेता मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले से होगा, जबकि खिताबी जंग 7 फरवरी को खेली जाएगी।

दो शहरों में खेले जाएंगे WPL 2027 के सभी मुकाबले

WPL 2027 के पांचवें सीजन में क्रिकेट का रोमांच दो शहरों में देखने को मिलेगा। टूर्नामेंट के सभी 22 मुकाबले वडोदरा और मुंबई में आयोजित किए जाएंगे। पहले चरण में वडोदरा को मेजबानी मिली है, जहां 14 से 24 जनवरी तक कुल 11 मैच खेले जाएंगे। इस चरण का आखिरी मुकाबला 24 जनवरी को यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच होगा। इसके बाद एक दिन के ब्रेक के साथ टूर्नामेंट मुंबई पहुंच जाएगा, जहां बाकी लीग मुकाबले और प्लेऑफ के मैचों का रोमांच देखने को मिलेगा।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

ओपनिंग मैच में आमने-सामने होंगी RCB और MI

टूर्नामेंट के दूसरे चरण की शुरुआत भी बेहद दिलचस्प होने वाली है। वडोदरा के बाद 26 जनवरी को मुंबई में एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में लीग चरण के बाकी 9 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला 3 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच होगा। ऐसे में शुरुआती मुकाबले से लेकर लीग के आखिरी मैच तक फैंस को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलेगा।

पांच टीमों के बीच होगी खिताब की जंग

WPL 2027 में कुल पांच फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगी। इनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस, यूपी वॉरियर्स, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स शामिल हैं। सभी टीमें डबल राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी। इस फॉर्मेट के तहत प्रत्येक टीम लीग चरण में बाकी चारों टीमों के खिलाफ दो-दो मुकाबले खेलेगी। यानी हर फ्रेंचाइजी को कुल आठ लीग मैच खेलने का मौका मिलेगा। इस तरह सभी टीमों के पास अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने और प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बराबर अवसर होंगे।

कैसे तय होगा WPL 2027 का चैंपियन?

WPL 2027 में प्लेऑफ का फॉर्मेट भी काफी दिलचस्प रहेगा। लीग चरण के बाद अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहने वाली टीम को सीधे फाइनल में जगह मिलेगी। वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम फाइनल में पहुंचकर खिताब के लिए टॉप टीम को चुनौती देगी। दूसरी तरफ अंक तालिका में चौथे और पांचवें स्थान पर रहने वाली फ्रेंचाइजी का सफर लीग चरण के साथ ही समाप्त हो जाएगा। फाइनल मुकाबला 7 फरवरी को खेला जाएगा।

यह भी पढ़े- Happy Birthday Virat Kohli: 'किंग' कोहली का क्रिकेट पर राज! ये 10 रिकॉर्ड आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेंगे चुनौती

WPL  2027 का पूरा शेड्यूल

वडोदरा (बीसीए स्टेडियम)

14 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस
15 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वारियर्स
16 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
17 जनवरी: यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस
18 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
19 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वारियर्स
20 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस
21 जनवरी: यूपी वारियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
22 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
23 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
24 जनवरी: यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जायंट्स

मुंबई (ब्रेबोर्न स्टेडियम)

26 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
27 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स
28 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वारियर्स
29 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स
30 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स
31 जनवरी: यूपी वारियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
1 फरवरी: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
2 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स
3 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वारियर्स
5 फरवरी: एलिमिनेटर
7 फरवरी: फाइनल

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 623 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में