GT vs CSK Head-to-Head Record: क्या चेन्नई पर भारी पड़ती है गुजरात? यहां देखें पूरी कहानी

GT vs CSK Head-to-Head Record: गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक किस टीम का रहा है दबदबा? यहां देखें दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, पिछले मुकाबलों का रिकॉर्ड और कौन किस पर पड़ा है भारी।

CW Fantasy Hindi
CW Fantasy Hindi

3 मिनट पढ़ें
GT vs CSK Head-to-Head Record - GT ahead
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

GT vs CSK Head-to-Head Record: IPL 2026 के 66वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। यह मुकाबला बृहस्पतिवार की शाम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात टाइटन्स को पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से 29 रनों की हार का सामना करना पड़ा। टीम फिलहाल 13 में से 8 मुकाबले जीतकर टॉप-4 में अपनी जगह बना चुकी है। टीम के लिए दोनों सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन और शुबमन गिल 45.00 से ज्यादा की औसत से बल्लेबाजी कर रहे हैं।

दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स ने 13 में से 6 मुकाबले जीते हैं और फिलहाल अंक तालिका में छठे पायदान पर है। चेन्नई की टॉप-4 की उम्मीदें अब न के बराबर बची हैं। टीम का भविष्य आखिरी मुकाबले में खुद की बड़ी जीत के साथ-साथ दूसरी टीमों के परिणामों पर भी निर्भर करेगा जो कि फिलहाल मुश्किल दिखाई पड़ता है। आईए, इस लेख में जानते हैं कि गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक किस टीम का रहा है दबदबा…

GT vs CSK Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 66, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

GT vs CSK मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: GT vs CSK
  • तारीख:  21 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

GT vs CSK Head-to-Head Record: गुजरात टाइटन्स बनाए चेन्नई सुपर किंग्स हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

दोनों टीमों के बीच अब तक IPL इतिहास में 9 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें गुजरात टाइटन्स 5 मुकाबले में जीत दर्ज करके आगे है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 मुकाबले जीते है। दोनों टीमों की इस सीजन में यह दूसरी भिड़ंत है। इससे पहले खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेटों से हराया था। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 83 रनो से हराया था।

कुल मुकाबले 9
गुजरात टाइटन्स   5
चेन्नई सुपर किंग्स 4
टाई 0
बेनतीजा 0

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम GT फॉर्म
GT हालिया फॉर्म: L, W, W, W, W

टीम CSK फॉर्म
CSK हालिया फॉर्म: L, L, W, W, W

 

दोनों टीमों का स्क्वाॅड 

गुजरात टाइटन्स स्क्वाॅड:

साई सुदर्शन, शुबमन गिल(कप्तान), जोस बटलर(विकेट कीपर), निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, साईं किशोर, मोहम्मद सिराज, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, प्रसीद कृष्ण, कुमार कुशाग्र, कॉनर एस्टरहुइज़न, शाहरुख खान, मानव सुथार, गुरनूर सिंह बराड़, इशांत शर्मा, जयन्त यादव, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, कुलवंत खेजरोलिया

चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वाॅड:

संजू सैमसन(विकेट कीपर), ऋतुराज गायकवाड़(कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, अमन हाकिम खान, गुरजापनीत सिंह, एमएस धोनी, ज़ाकारी फ़ॉल्क्स, मैकनील नोरोन्हा, डियान फॉरेस्टर, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, मैट हेनरी, आकाश मधवाल, कुलदीप यादव

GT vs CSK Pitch Report: क्या कहते हैं नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े, कौन मार सकता है बाज़ी? पढ़ें पूरी पिच रिपोर्ट

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में