ताजा खबर

3 भारतीय बल्लेबाज जो श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में लगा सके हैं दोहरा शतक

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों का श्रीलंका के खिलाफ खूब जलवा देखने को मिला है, लेकिन इनमें से केवल 3 ही बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक लगाया है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Indian batter hits double century against Sri Lanka in Test
Indian batter hits double century against Sri Lanka in Test

Indian batter hits double century against Sri Lanka in Test: भारतीय क्रिकेट टीम मिशन श्रीलंका के लिए निकल पड़ी है। शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका के लिए रवाना हुई टीम इंडिया वहां मेजबान के खिलाफ 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज करने जा रही है। इस दौरे पर टेस्ट सीरीज के दौरान भारत के कुछ स्टार बल्लेबाजों पर खास नजरें होंगी। इससे पहले भी कईं ऐसे बल्लेबाज हैं, जो टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ जमकर जलवा दिखा चुके हैं। 

लेकिन टेस्ट क्रिकेट इतिहास में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम के लिए सिर्फ 3 बल्लेबाज ऐसे रहे हैं, जो दोहरा शतक बना सके हैं। बैटिंग पावर हाउस टीम इंडिया से सिर्फ 3 बल्लेबाज, जो दोहरा शतक लगा सके हैं, ये सुनने में थोड़ा हैरान कर रहा होगा, लेकिन ये सही है। श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने रनों के अंबार लगाए हैं, लेकिन दोहरा शतक बनाने वाले सिर्फ 3 बल्लेबाज रहे हैं, तो चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं भारतीय टीम के श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट। 

#3. विराट कोहली

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके विराट कोहली का श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। साल 2017 में उन्होंने लगातार दो टेस्ट मैचों में दो-दो दोहरे शतक लगाकर इतिहास रच दिया। सबसे पहले नागपुर टेस्ट में विराट ने 213 रनों की कप्तानी पारी खेली और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके बाद दिल्ली टेस्ट में उन्होंने इससे भी बड़ी 243 रनों की शानदार पारी खेली। विराट की इन पारियों में उनकी फिटनेस, धैर्य और लंबे समय तक क्रीज पर टिककर रन बनाने की क्षमता साफ नजर आई। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में दो दोहरे शतक लगाने वाले वह भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं।

#2. सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी श्रीलंका के खिलाफ कई यादगार पारियां खेलीं, लेकिन जुलाई 2010 में कोलंबो टेस्ट में खेली गई उनकी 203 रनों की पारी सबसे खास मानी जाती है। सचिन ने बेहद संयम और शानदार तकनीक का प्रदर्शन करते हुए 347 गेंदों का सामना किया और 23 चौके के साथ 1 शानदार छक्का भी लगाया। यह उनके करियर का छठा दोहरा शतक था। उस पारी की बदौलत भारत ने पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा किया और सचिन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मुश्किल विदेशी परिस्थितियों में भी लंबी और मैच बदलने वाली पारियां कैसे खेली जाती हैं।

यह भी पढ़े- सालों बाद खुला गंभीर-कोहली विवाद का राज! अंपायर अनिल चौधरी ने बता दिया असली सच

#1. वीरेंद्र सहवाग

जब भी भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट की बात होती है, तो वीरेंद्र सहवाग का नाम सबसे पहले लिया जाता है। अपनी बेखौफ बल्लेबाजी के लिए मशहूर सहवाग ने श्रीलंका के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। साल 2009 में मुंबई टेस्ट के दौरान उन्होंने 293 रनों की तूफानी पारी खेली। महज 7 रन से तिहरे शतक से चूकने के बावजूद यह भारत-श्रीलंका टेस्ट इतिहास की सबसे यादगार पारियों में गिनी जाती है। इससे पहले 2008 में गाले टेस्ट में भी सहवाग ने नाबाद 201 रन ठोककर श्रीलंकाई गेंदबाजों को पूरी तरह बेबस कर दिया था। इन दोनों दोहरे शतकों ने साबित कर दिया कि श्रीलंका के खिलाफ सहवाग का बल्ला अलग ही अंदाज में बोलता था।

टैग:IndiaSri Lanka
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 623 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में