CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3634 ENG vs SL +0.00%M3633 NC vs LIM +0.00%M3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3634 ENG vs SL +0.00%M3633 NC vs LIM +0.00%M3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%
ताजा खबर

सालों बाद खुला गंभीर-कोहली विवाद का राज! अंपायर अनिल चौधरी ने बता दिया असली सच

आईपीएल में भारतीय क्रिकेट के दो बड़े खिलाड़ी विराट कोहली और गौतम गंभीर 2 बार आपस में भिड़ चुके हैं। दोनों के बीच विवाद की खबरें अक्सर चर्चा में रहती हैं।

Virat Kohli & Gautam Gambhir
Virat Kohli & Gautam Gambhir

Anil Chaudhary on Gambhir-Kohli dispute: मैदान पर भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े दिग्गजों में शुमार विराट कोहली और गौतम गंभीर की भिड़ंत को शायद ही कोई क्रिकेट फैन भूला होगा। उस एक पल ने पूरे भारत ही नहीं बल्कि क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी थी। वैसे मैदान में हुई उस टक्कर को काफी समय गुजर गया है, लेकिन अब, काफी समय बाद उस विवाद को लेकर एक ऐसा बयान सामने आया है जिसने बहस को फिर से जिंदा कर दिया है।

विराट-गंभीर विवाद पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा खुलासा

आईपीएल में एक नहीं बल्कि दो-दो बार विराट कोहली और गौतम गंभीर खुलकर आमने-सामने हुए हैं। आखिर उस दिन मैदान पर असल में हुआ क्या था? किसकी गलती थी और किसने माहौल बिगाड़ा? अब इस पूरे मामले पर पूर्व इंटरनेशनल अंपायर भारत के अनिल चौधरी ने बड़ा खुलासा किया है। चौधरी ने ऐसी बात कही कि जिससे एक बार फिर से ये विवाद चर्चा का विषय बन गया है।

यह भी पढ़े- श्रीलंका दौरे से पहले टेस्ट में गौतम गंभीर का रिपोर्ट कार्ड, आंकड़ें खोल देंगे हेड कोच की पोल

अनिल चौधरी ने विराट कोहली का किया समर्थन

विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच उस विवाद को लेकर अनिल चौधरी ने अपनी राय रखी है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कोहली के मन में किसी के प्रति कोई बुरी सोच नहीं रहती है। उन्होंने इस मामले को लेकर दो-टूक विराट कोहली का पूरा समर्थन किया। हालांकि उन्होंने गंभीर को लेकर किसी तरह का कोई कमेंट नहीं किया।

मैं कोहली को उनके बचपन से जानता हूं, उनके मन में नहीं रहती बुरी भावना- चौधरी

पूर्व अंपायर अनिल चौधरी ने JioHotstar पर बात करते हुए कहा, "असल में, विराट के मामले में मुझे यह फायदा रहा कि मैंने बचपन से ही उनके मैचों में अंपायरिंग की है, इसलिए मैं उन्हें लंबे समय से जानता हूं। उनके मन में किसी के प्रति कोई बुरी भावना नहीं है।"

इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि

''वे कभी-कभी आक्रामक हो जाते हैं, लेकिन अगर आप सही हैं, तो वे आपकी तारीफ भी करेंगे। ओवरों के बीच, वे आपके पास आकर आपके कंधे पर हाथ रख सकते हैं, लेकिन वे हमेशा जोश से भरे रहते हैं। ऐसे खिलाड़ी होने चाहिए; वरना खेल उबाऊ हो जाएगा''

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 243 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में