CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3634 ENG vs SL +0.00%M3633 NC vs LIM +0.00%M3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3634 ENG vs SL +0.00%M3633 NC vs LIM +0.00%M3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%
ताजा खबर

श्रीलंका दौरे से पहले टेस्ट में गौतम गंभीर का रिपोर्ट कार्ड, आंकड़ें खोल देंगे हेड कोच की पोल

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने ये पद जुलाई 2024 में संभाला, इसके बाद उनके मार्गदर्शन में टीम इंडिया अब तक 7 टेस्ट सीरीज खेल चुकी है।

Team India Head Coach Gautam Gambhir
Team India Head Coach Gautam Gambhir

Gautam Gambhir's Test Report Card: भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड क्रिकेट की पावरहाउस मानी जाती है। टीम इंडिया का टेस्ट फॉर्मेट में तूती बोलती थी। लेकिन पिछले कुछ वक्त से एक सवाल लगातार उठ रहा हैक्या गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद टीम इंडिया का टेस्ट क्रिकेट में दबदबा कमजोर पड़ गया है? क्या भारतीय टीम वैसी नहीं रही है, जैसा कुछ सालों पहले टेस्ट में हुआ करती थी?

टेस्ट में गौतम गंभीर का हेड कोच के रूप में पूरा रिपोर्ट कार्ड

आंकड़े चौंकाने वाले हैं... कुछ फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं... और अब गंभीर का टेस्ट रिपोर्ट कार्ड भी चर्चा के केंद्र में है। आखिर हेड कोच के तौर पर उनका अब तक का प्रदर्शन कैसा रहा? क्या टीम सही दिशा में बढ़ रही है या मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं?  श्रीलंका के अहम दौरे से पहले चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं टेस्ट फॉर्मेट में गौतम गंभीर का पूरा रिपोर्ट कार्ड।

 #1. बांग्लादेश को घर में दी मात (2-0)

2024 में गौतम गंभीर के टेस्ट हेड कोच बनने की शुरुआत शानदार रही। भारत ने घरेलू मैदान पर बांग्लादेश को 2-0 से हराकर जीत के साथ अभियान का आगाज किया। टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों विभागों में दमदार प्रदर्शन किया और ऐसा लगा कि गंभीर के नेतृत्व में भारतीय टेस्ट टीम एक नए दौर में प्रवेश कर चुकी है।

#2. न्यूजीलैंड से घर में मिला क्लीन स्वीप (0-3)

लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। न्यूजीलैंड ने भारत को उसी की सरजमीं पर 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। भारतीय क्रिकेट इतिहास में यह सबसे निराशाजनक घरेलू टेस्ट सीरीज में से एक मानी गई। बल्लेबाज लगातार फ्लॉप रहे और टीम हर विभाग में संघर्ष करती नजर आई। कीवी टीम ने भारत को उनके ही घर में पहली बार किसी सीरीज में मात दी थी।

यह भी पढ़े- शुभमन गिल को कप्तानी से हटाकर 24 साल के इस विकेटकीपर को सौंपी टीम की कमान, जानें कौन है नया कप्तान?

#3. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया से हार (1-3)

न्यूजीलैंड के झटके से टीम उबर भी नहीं पाई थी कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी हाथ से निकल गई। भारत को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। BGT में 10 साल के लंबे समय तक ऑस्ट्रेलिया पर दबदबा बनाए रखने वाली भारतीय टीम इस बार लगातार दबाव में दिखी और ट्रॉफी गंवा बैठी।

#4. एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में इंग्लैंड से ड्रॉ (2-2)

भारतीय टीम 2025 में इंग्लैंड दौरे पर  गई जहां, खेली गई एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। सीरीज में भारत ने कई शानदार प्रदर्शन किए, लेकिन कुछ अहम मौकों पर मैच फिनिश नहीं कर पाया। नतीजा यह रहा कि सीरीज जीतने का सुनहरा मौका हाथ से निकल गया और दोनों टीमों को ट्रॉफी साझा करनी पड़ी।

#5. वेस्टइंडीज पर शानदार जीत (2-0)

इंग्लैंड दौरे का दौरा खत्म करने के बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी की। 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत ने 2-0 से क्लीन स्वीप किया। इस सीरीज में बल्लेबाजों ने बड़े रन बनाए, जबकि गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को पूरी तरह दबाव में रखा। इससे टीम का आत्मविश्वास फिर से लौटता हुआ दिखाई दिया।

#6. दक्षिण अफ्रीका ने किया शर्मसार (0-2)

वेस्टइंडीज पर मिले जीत के टॉनिक से मिला आत्मविश्वास ज्यादा समय तक कायम नहीं रह सका। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को 2-0 से सीरीज गंवानी पड़ी। अपने ही घर में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह बेअसर रही और गेंदबाज भी मैच का रुख बदलने में नाकाम रहे। इस हार के बाद गौतम गंभीर की रणनीति और टीम चयन पर फिर सवाल उठने लगे।

#7. अफगानिस्तान पर इकलौते टेस्ट में जीत (1-0)

आईपीएल 2026 के बाद भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए इकलौते टेस्ट में जीत दर्ज कर सकारात्मक अंत किया। टीम ने मुकाबले पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा और एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की। लेकिन इस जीत के बावजूद गौतम गंभीर के टेस्ट कार्यकाल को लेकर बहस थमी नहीं, क्योंकि बड़ी टीमों के खिलाफ मिले नतीजों ने उनके रिकॉर्ड पर सवाल खड़े कर दिए।

गौतम गंभीर का टेस्ट में अब तक प्रदर्शन एक नजर में

मैच

जीत

हार

ड्रॉ

20

8

10

2

 

टैग:India

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में