CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3634 ENG vs SL +0.00%M3633 NC vs LIM +0.00%M3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3634 ENG vs SL +0.00%M3633 NC vs LIM +0.00%M3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%
ताजा खबर

शुभमन गिल को कप्तानी से हटाकर 24 साल के इस विकेटकीपर को सौंपी टीम की कमान, जानें कौन है नया कप्तान?

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को एक नई टूर्नामेंट के लिए अचानक ही कप्तानी से हटा दिया और 24 साल के एक युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को कमान सौंपी।

Shubman Gill Captaincy
Shubman Gill Captaincy

Shubman Gill Captaincy: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और कप्तान शुभमन गिल की अचानक ही कप्तानी से छुट्टी हो गई है। टीम इंडिया के लिए पिछले ही साल बने नए टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को कप्तानी से हटाकर एक 24 साल के अनजान विकेटकीपर बल्लेबाज को कमान सौंपी गई है।

दलीप ट्रॉफी में शुभमन गिल की जगह नॉर्थ जोन के नए कप्तान

अब आप सोच रहे होंगे कि ये क्या है? श्रीलंका दौरे पर कप्तानी के लिए तैयार गिल को आखिर कप्तानी से हटा दिया, ये कैसे संभव है? दरअसल ये टीम इंडिया की कप्तानी की बात नहीं हो रही है, बल्कि भारतीय क्रिकेट के घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी 2026 को लेकर खबर है, जहां सोमवार को नॉर्थ जोन की टीम का ऐलान किया गया, जहां शुभमन गिल नहीं बल्कि एक युवा खिलाड़ी को कप्तानी दी गई है।

कन्हैया वाधवान को बनाया गया टीम का कप्तान

23 अगस्त से शुरू हो रहे दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए इन दिनों एक के बाद एक टीमों का चयन किया जा रहा है, जहां नॉर्थ जोन ने शुभमन गिल के श्रीलंका दौरे पर व्यस्त होने के चलते जम्मू-कश्मीर के उभरते 24 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज कन्हैया वाधवान को कप्तान बनाया गया है। पिछली बार इस टूर्नामेंट में नॉर्थ जोन के कप्तान शुभमन गिल थे, लेकिन इस बार उनकी अनुपलब्धता को देखते हुए ये फैसला किया गया है।

यह भी पढ़े- IND vs SL Test Series 2026: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज

तो चलिए जानते हैं आखिर कौन है कन्हैया वाधवान और क्यों सौंपी गई है इन्हें कप्तानी....

कौन है कन्हैया वाधवान?

कन्हैया वाधवान जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं, उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में जम्मू-कश्मीर को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया। 24 साल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाते हुए इस पिछले रणजी सीजन में 13 पारियों में करीब 37 की औसत से 474 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 1 शतक के साथ फाइनल मुकाबले में फिफ्टी भी जड़ी थी। पिछले साल दलीप ट्रॉफी में भी वो खेलते हुए नजर आए थे, जहां 3 पारियों में 99 रन बनाए थे, लेकिन इस स्तर पर कप्तानी करने का मौका पहली बार मिल रहा है।

टैग:Shubman Gill

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में