CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3634 ENG vs SL +0.00%M3633 NC vs LIM +0.00%M3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3634 ENG vs SL +0.00%M3633 NC vs LIM +0.00%M3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%
ताजा खबर

IND vs SL Test Series 2026: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। दोनों ही टीमों के बीच टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों पर एक नजर

Most Wicket in India vs Sri Lanka Test history
Most Wicket in India vs Sri Lanka Test history

Most Wicket in India vs Sri Lanka Test history: भारत और श्रीलंका की टीमें रेड बॉल क्रिकेट में लंबे समय के बाद एक बार फिर आमने-सामने होने जा रही हैं। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत श्रीलंका की सरजमीं पर दोनों टीमें 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगी। जब भी भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट की बात होती है, तो सिर्फ सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, माहेला जयवर्धने और कुमार संगकारा जैसे महान बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि गेंद से मैच का रुख पलटने वाले कई दिग्गज गेंदबाज भी याद आते हैं।

 भारत-श्रीलंका टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज

अनिल कुंबले से लेकर रविचंद्रन अश्विन और हरभजन सिंह तक... वहीं श्रीलंका की ओर से मुथैया मुरलीधरन, चमिंडा वास और रंगना हेराथ जैसे गेंदबाजों ने अपनी घातक गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा ली है। तो चलिए इस आर्टिकल में आपको भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट फॉर्मेट में आपसी टक्कर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में बताते हैं।

भारत-श्रीलंका टेस्ट में गेंदबाजी में चला है मुथैया मुरलीधरन का मैजिक

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें, तो इस सूची में सबसे ऊपर श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का नाम आता है। उन्होंने 1993 से 2010 के बीच खेले 22 टेस्ट मैचों में 105 विकेट झटके। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 32.61 रहा, जबकि उन्होंने 4 बार एक पारी में 5 विकेट और 2 बार मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा भी किया। मुरलीधरन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8/87 रहा, जिसने कई बार भारतीय बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह बिखेर दिया।

यह भी पढ़े- IPL 2027: LSG का नया कप्तान कौन? क्या ऋषभ पंत की जगह लेंगे मार्करम? कप्तानी को लेकर आया बड़ा बयान

कुंबले और अश्विन ने भी छोड़ी अमिट छाप

इस सूची में दूसरे स्थान पर भारत के महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले हैं। कुंबले ने 18 टेस्ट मैचों में 74 विकेट हासिल किए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/59 रहा और उन्होंने तीन बार एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए। तीसरे स्थान पर भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हैं, जिन्होंने सिर्फ 11 टेस्ट मैचों में 62 विकेट चटकाए। अश्विन का गेंदबाजी औसत महज 21.93 रहा, जो इस सूची में सबसे शानदार औसतों में से एक है। उन्होंने 7 बार फाइव विकेट हॉल और 1 बार मैच में 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बनाया।

हरभजन, कपिल और जडेजा भी टॉप-10 में शामिल

भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 16 टेस्ट मैचों में 53 विकेट लिए। वहीं महान ऑलराउंडर कपिल देव ने 14 टेस्ट में 45 विकेट हासिल किए। इसके बाद इशांत शर्मा (36 विकेट), श्रीलंका के रहस्यमयी स्पिनर अजंथा मेंडिस (34 विकेट), भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (33 विकेट), श्रीलंका के अनुभवी स्पिनर रंगना हेराथ (33 विकेट) और तेज गेंदबाज चामिंडा वास (30 विकेट) भी इस सूची में शामिल हैं।

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज

क्र.सं.

गेंदबाज

मैच

पारी

विकेट

औसत

1.

मुथैया मुरलीधरन

22

32

105

32.61

2.

अनिल कुंबले

18

28

74

31.20

3.

आर अश्विन

11

22

62

21.93

4.

हरभजन सिंह

16

26

53

39.77

5.

कपिल देव

14

26

45

26.55

6.

ईशांत शर्मा

12

21

36

35.88

7.

अजंथा मेंडिस

6

10

34

29.00

8.

रवींद्र जडेजा

7

14

33

23.72

9.

रंगना हेराथ

11

18

33

48.06

10.

चामिंडा वास

14

24

30

44.76

 

 

 

टैग:IndiaSri Lanka

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में