IPL 2027: LSG का नया कप्तान कौन? क्या ऋषभ पंत की जगह लेंगे मार्करम? कप्तानी को लेकर आया बड़ा बयान
लखनऊ सुपरजायंट्स ने 2 साल से कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत को आईपीएल 2026 के बाद दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड कर लिया, उनकी जगह कुलदीप यादव को शामिल किया।

Lucknow Super Giants' New Captain for IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले साल होने वाले एडिशन में कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। जिसमें लखनऊ सुपरजायंट्स में नया कप्तान देखने को मिलने वाला है। आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद लखनऊ फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान रहे ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव के साथ ट्रेड कर लिया है।
कौन बनेगा LSG का नया कप्तान?
आईपीएल में अपने पहले खिताब की तलाश कर रही लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम में ऋषभ पंत के जाने के बाद अब उनकी जगह कौन लेगा, यानी LSG का नया कप्तान कौन होगा? ये एक बड़ा सवाल है और इसे जानने को लेकर फैंस काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।
कप्तानी के सवाल पर एडेन मार्करम के जवाब ने बढ़ाया सस्पेंस
इसी बीच लखनऊ के नए कप्तान को लेकर ऐसा बयान सामने आया है, जिसमें फैंस का सस्पेंस बढ़ा दिया है। टीम के स्टार बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने LSG के नए कप्तान को लेकर अपनी बात रखी है और उन्होंने जो कहा है, उससे तो टीम के नए कप्तान के सवाल को बहुत पेचीदा बना लिया है।
यह भी पढ़े- अभिषेक शर्मा की डबल सेंचुरी ने हिला दी क्रिकेट दुनिया, टीम ने 500+ रन बनाकर रचा इतिहास
एडेन मार्करम ने कहा- टीम में मौजूद हैं क्वालिटी लीडर
ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार एडेन मार्करम से सवाल पूछा गया कि- लखनऊ की कप्तानी को लेकर उनका क्या विचार है, तो इस पर स्टार बल्लेबाज ने कहा,
"मुझे कोई आइडिया नहीं है। वे जिसे कप्तानी के लिए सर्वोत्तम समझते हैं उसे चुन सकते हैं। वहां हमारी टीम में कई क्वालिटी लीडर मौजूद हैं, इसलिए मैं इस विषय को लेकर ज्यादा परेशान नहीं हूं। जिसे भी कप्तानी मिलेगी, मुझे उम्मीद है कि वह पूरी मेहनत के साथ यह जिम्मेदारी संभालेगा।"
मार्करम संभाल रहे हैं दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में सुपरजायंट्स की कप्तानी
सबसे खास बात ये है कि दक्षिण अफ्रीका के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज का इस फ्रेंचाइजी के साथ कनेक्शन काफी अच्छा है। क्योंकि वो दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग SA20 में डरबन सुपरजायंट्स की कमान संभाल रहे हैं, तो साथ ही इंग्लैंड के द हंड्रेड लीग में भी मैनचेस्टर सुपरजायंट्स की कप्तानी कर रहे हैं। ऐसे में अगर लखनऊ सुपरजायंट्स का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाए तो हैरानी नहीं होगी।