CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3634 ENG vs SL +0.00%M3633 NC vs LIM +0.00%M3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3634 ENG vs SL +0.00%M3633 NC vs LIM +0.00%M3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%
ताजा खबर

अभिषेक शर्मा की डबल सेंचुरी ने हिला दी क्रिकेट दुनिया, टीम ने 500+ रन बनाकर रचा इतिहास

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के बल्ले से एक और तूफानी पारी निकली है, जिन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट को इस पारी से हैरान कर दिया।

Abhishek Sharma
Abhishek Sharma

Abhishek Sharma creates history: क्रिकेट के मैदान से एक ऐसी पारी सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। जिस बल्लेबाज को कुछ लोग सिर्फ टी20 का तूफानी खिलाड़ी मानते थे, उसने अब 50 ओवर के क्रिकेट में ऐसा विस्फोट किया कि रिकॉर्ड्स की किताबें हिल गईं।

अभिषेक शर्मा का तूफान, डबल सेंचुरी से टीम का स्कोर 500 पार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से ऐसा तांडव मचाया कि गेंद हर दिशा में बाउंड्री पार जाती रही। देखते ही देखते उन्होंने दोहरा शतक ठोक दिया और उनकी इस ऐतिहासिक पारी की बदौलत टीम का स्कोर 50 ओवर में 500 रन के पार पहुंच गया। तो चलिए इस आर्टिकल में अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी के बारे में जानते हैं।

अमृतसर के एक लोकल वनडे मैच में अभिषेक शर्मा ने लगाई चौकों-छक्कों की झड़ी

ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक लोकल डिस्ट्रिक्ट वनडे मुकाबले में ऐसी बल्लेबाजी की, जिसने हर क्रिकेट फैन का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। टी20 क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर अभिषेक ने इस बार 50 ओवर के मैच में भी तूफान ला दिया। यह मुकाबला अमृतसर मेंस सीनियर टीम और तरन तारन मेंस सीनियर टीम के बीच खेला गया। अमृतसर की ओर से खेलते हुए अभिषेक ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। उन्होंने किसी भी गेंदबाज को सेट होने का मौका नहीं दिया और पूरे मैदान में चौकों-छक्कों की बारिश कर दी।

25 छक्के, 15 चौकों से खेली 91 गेंद में 233 रन की पारी

अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों में 233 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में 15 चौके और 25 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 250 से भी ज्यादा रहा। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि उन्होंने अपने 233 रनों में से 202 रन सिर्फ चौकों और छक्कों से ही बना दिए।

अभिषेक की टीम ने खड़ा किया 50 ओवर में 533 रन का स्कोर

अभिषेक की इस विस्फोटक पारी के अलावा अभय चौधरी ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 91 रन बनाए। दोनों की पारियों की बदौलत अमृतसर मेंस सीनियर टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 533 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। 50 ओवर के क्रिकेट में 500 से ज्यादा का स्कोर बनाना अपने आप में बहुत बड़ी बात है।

यह भी पढ़े- IND vs SL: अब ये गेंदबाज बनेगा भारत का नया ट्रंप कार्ड! बुमराह की जगह मिला मौका

पिछले कुछ समय से अभिषेक नहीं कर रहे थे अच्छा प्रदर्शन

यह पारी इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले कुछ समय से अभिषेक शर्मा खराब फॉर्म से गुजर रहे थे। टीम इंडिया के लिए खेलते हुए उनकी पिछली सात टी20 इंटरनेशनल पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं आया था। हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में भी उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। तीन मैचों में उन्होंने सिर्फ 1, 8 और 2 रन बनाए थे। ऐसे में कई सवाल उनके फॉर्म को लेकर उठने लगे थे।

लेकिन अब इस धमाकेदार दोहरे शतक ने साबित कर दिया है कि अभिषेक शर्मा बड़े मंच पर वापसी करने का दम रखते हैं। इस पारी ने उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाया होगा और टीम इंडिया के मैनेजमेंट को भी एक सकारात्मक संदेश दिया है।

टैग:Abhishek Sharma

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 349 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में