CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3634 ENG vs SL +0.00%M3633 NC vs LIM +0.00%M3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3634 ENG vs SL +0.00%M3633 NC vs LIM +0.00%M3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%
ताजा खबर

IND vs SL: अब ये गेंदबाज बनेगा भारत का नया ट्रंप कार्ड! बुमराह की जगह मिला मौका

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के दौरे पर फिटनेस के चलते बाहर हो गए हैं। अब बोर्ड जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट का फैसला करेगी।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah's replacement for Sri Lanka series: भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका रवाना होने से ठीक पहले एक बहुत बड़ा झटका तब लगा, जब टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस दौरे से बाहर हो गए। यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह का बाहर होना टीम इंडिया के लिए एक बहुत बड़ी चोट है, लेकिन इसी बीच बीसीसीआई ने इस मैच विनर खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के नाम पर फैसला कर लिया है।

जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर श्रीलंका जाएंगे आकिब नबी

श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को जसप्रीत बुमराह के बिना ही खेलना पड़ेगा, लेकिन इसी बीच इस स्टार खिलाड़ी के बदले बीसीसीआई ने जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को लेने की तैयारी कर ली है। वैसे अब तक बोर्ड की तरफ से रिप्लेसमेंट की ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट की माने तो रणजी के इस स्टार खिलाड़ी को श्रीलंका भेजा जाना तय है।

बोर्ड ने कर ली आकिब नबी को मौका देने की तैयारी

पीटीआई की एक रिपोर्ट के हवाले से बीसीसीआई सूत्रों ने कहा कि जसप्रीत बुमराह 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं और आकिब नबी को उनके रिप्लेसमेंट प्लेयर के रूप में मंजूरी मिल गई है। आकिब नबी को पहली बार टीम इंडिया से बुलावा आ रहा है।

यह भी पढ़े- PBKS के स्टार खिलाड़ी शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी टीम, सालों पुरानी टीम से नाता तोड़ने की बताई हैरान करने वाली वजह

श्रीलंका के दौरे पर पहले तो स्क्वाड का हिस्सा नहीं था जम्मू का गेंदबाज

अफगानिस्तान के खिलाफ जून में खेले गए इकलौते टेस्ट मैच में आकिब नबी को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में चुना गया था, तो वहीं श्रीलंका के दौरे पर चुने गए स्क्वाड में उन्हें मौका नहीं दिया गया था, लेकिन अब जसप्रीत बुमराह को इंजरी के चलते बाहर होने के बाद बोर्ड ने मजबूरी में ही सही, लेकिन इस प्रतिभाशाली गेंदबाज को मौका देने के बारे में विचार कर लिया है।

पिछले 2 रणजी सीजन में 104 विकेट ले चुके हैं नबी

आकिब नबी ने पिछले ही रणजी सीजन में जबरदस्त गेंदबाजी की थी, जहां उन्होंने सबसे ज्यादा 60 विकेट अपने नाम किए थे। इससे पहले 2024-25 के सत्र में भी उन्होंने 44 विकेट हासिल किए थे। पिछले 2 सीजन में 104 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज को आखिरकार अब टीम इंडिया में डेब्यू का मौका मिल सकता है। जम्मू के इस गेंदबाज ने 43 प्रथम श्रेणी मैचों में 18.63 की शानदार औसत के साथ 162 विकेट अपने नाम किए हैं।

टैग:Jasprit Bumrah

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 349 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में