CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3634 ENG vs SL +0.00%M3633 NC vs LIM +0.00%M3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3634 ENG vs SL +0.00%M3633 NC vs LIM +0.00%M3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%
ताजा खबर

PBKS के स्टार खिलाड़ी शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी टीम, सालों पुरानी टीम से नाता तोड़ने की बताई हैरान करने वाली वजह

आईपीएल में पंजाब किंग्स की तरफ से खेल रहे शशांक सिंह ने अचानक ही एक बड़ा फैसला करते हुए अपनी घरेलू टीम का साथ छोड़ दूसरी टीम के साथ किया करार।

Shashank Singh left the team
Shashank Singh left the team

Shashank Singh left the team: इंडियन प्रीमियर लीग की टीम पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज और उपकप्तान शशांक सिंह ने अचानक ही एक हैरान करने वाला कदम उठाया है। रविवार को उन्होंने सालों पुरानी टीम से अपना नाता तोड़ते हुए टीम का साथ छोड़ने का फैसला कर हर किसी को हैरान कर दिया है और इसके पीछे उन्होंने बड़ी वजह बताई है।

शशांक सिंह ने घरेलू टीम छत्तीसगढ़ का छोड़ा साथ 

आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए 2024 के सत्र से खेल रहे शशांक सिंह ने अपने फैसले से हर किसी को चौंका दिया है। उन्होंने अपनी घरेलू टीम छत्तीसगढ़ का साथ छोड़ा है। दाएं हाथ का ये ऑलराउंडर खिलाड़ी अपने गृहराज्य की टीम से 2015 से खेल रहा था, लेकिन अचानक ही 11 साल के बाद उन्होंने टीम को गुडबाय बोलते हुए पुडुचेरी का दामन थाम लिया है।

अपने राज्य की टीम छोड़कर अब शशांक सिंह होंगे पुडुचेरी के साथ

शशांक सिंह ने छत्तीसगढ़ की टीम को बाय-बाय करने के साथ ही यहां के राज्य क्रिकेट एसोसिएशन पर बहुत ही गंभीर आरोप लगाएं हैं। उन्होंने बताया कि जब वो चोटिल थे तो राज्य क्रिकेट संघ ने उनका बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं किया। इसके अलावा उन्होंने छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन पर एक बहुत ही गंभीर आरोप लगाया।

यह भी पढ़े- IND vs SL Test Series 2026: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

शशांक सिंह ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ पर लगाएं गंभीर आरोप

इस हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा कि

 "मेरा नाम छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग की प्लेयर्स लिस्ट में मेरा नहीं रखा गया था और ना ही बेंगलुरू में होने वाले एक प्री-सीजन कैम्प के लिए उन्हें स्क्वाड में शामिल किया गया। मैंने जब इसका कारण पूछा तो मुझे कोई जवाब नहीं मिला।"

2015 से छत्तीसगढ़ की टीम के रहे थे अभिन्न अंग 

आपको बता दें कि शशांक सिंह अब 2026-27 के सत्र में पुडुचेरी की टीम के साथ होंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार पुडुचेरी क्रिकेट संघ ने भी इस बात पर अपनी मुहर लगा दी है। शशांक सिंह छत्तीसगढ़ की टीम के 2015 में डेब्यू करने के बाद से खेल रहे हैं, जहां उन्होंने तीनों ही फॉर्मेट में अपना योगदान दिया। 2025-26 के सत्र में उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में कमाल का खेल दिखाते हुए 7 मैच में 450 रन बनाने के साथ ही 7 विकेट भी झटके थे।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में