CSE
Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%
ताजा खबर

IND vs SL Test Series 2026: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। दोनों ही टीमों के बीच टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों पर एक नजर...

India vs Sri Lanka
India vs Sri Lanka

Most runs in India vs Sri Lanka Test history: भारत और श्रीलंका की टीमें रेड बॉल क्रिकेट में लंबे समय के बाद एक बार फिर से आमने-सामने होने जा रही है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत श्रीलंका की सरजमीं पर भारतीय टीम 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है, दोनों ही टीमों के बीच जब भी टेस्ट की बात आती है तो एक से एक दिग्गज बल्लेबाजों की छवि बनने लगती है। सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली और माहेला जयवर्धने से लेकर कुमार संगकारा।

भारत-श्रीलंका टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

भारत और श्रीलंका के टेस्ट इतिहास में कईं बल्लेबाजों ने रनों का खूब अंबार लगाया है। बल्लेबाज तो बहुत है, लेकिन इनमें से दोनों ही देशों के टेस्ट सफर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की बात करना यहां जरूरी बन जाता है। तो चलिए इस आर्टिकल में आपको दोनों ही टीमों के टेस्ट फॉर्मेट में आपसी टक्कर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।

सचिन तेंदुलकर हैं दोनों देशों के बीच रनों के बादशाह

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट का इतिहास कई यादगार मुकाबलों और शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शनों का गवाह रहा है। जब भी इन दोनों टीमों की टक्कर हुई, कई दिग्गज बल्लेबाजों ने अपने बल्ले से ऐसे रिकॉर्ड बनाए जो आज भी कायम हैं। अगर भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें, तो इस सूची में सबसे ऊपर नाम आता है क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का। मास्टर ब्लास्टर ने 1990 से 2010 के बीच खेले 25 टेस्ट मैचों की 36 पारियों में 1995 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 60.45 रहा, जबकि उन्होंने 9 शतक और 6 अर्धशतक भी जड़े।

जयवर्धने-संगकारा का भी जलवा

दूसरे स्थान पर श्रीलंका के दिग्गज महेला जयवर्धने हैं, जिन्होंने सिर्फ 18 टेस्ट मैचों में 1822 रन बनाए। उनका औसत 67.48 रहा और उन्होंने 6 शतक लगाए। वहीं सूची में तीसरे नंबर पर भारत की 'द वॉल' राहुल द्रविड़ हैं, जिनके नाम 20 टेस्ट में 1508 रन दर्ज हैं। इसके बाद चौथे स्थान पर श्रीलंका के महान विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा हैं, जिन्होंने 17 टेस्ट में 1352 रन बनाए। इसके अलावा अरविंदा डी सिल्वा (1252 रन), वीरेंद्र सहवाग (1239 रन) और मोहम्मद अजहरुद्दीन (1215 रन) ने भी इस टक्कर में बल्ले से खूब जलवा बिखेरा।

यह भी पढ़े- हार्दिक पंड्या का नया अवतार! मुंडवाया सिर, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ मंदिर पहुंचे

मौजूदा वक्त में विराट कोहली हैं टॉप-10 में शामिल

मौजूदा दौर की बात करें तो इस सूची में शामिल एकमात्र सक्रिय भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली हैं। उन्होंने भारत-श्रीलंका टेस्ट मुकाबलों में 11 मैचों की 18 पारियों में 1085 रन बनाए हैं। खास बात यह है कि उनका औसत 67.81 का रहा और उन्होंने 5 शतक भी लगाए। इसके अलावा सौरव गांगुली 1064 रन के साथ नौवें और श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज 1051 रन के साथ दसवें स्थान पर हैं।

इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। टॉप-10 सूची में छह भारतीय और चार श्रीलंकाई बल्लेबाज शामिल हैं। सचिन तेंदुलकर का लगभग 2000 रन का रिकॉर्ड आज भी इस प्रतिद्वंद्विता का सबसे बड़ा बल्लेबाजी रिकॉर्ड है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 2026 की टेस्ट सीरीज में कोई बल्लेबाज इस ऐतिहासिक सूची में अपनी जगह और मजबूत कर पाता है या नहीं।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

क्र.सं.

बल्लेबाज

मैच

पारी

रन

100/50

1.

सचिन तेंदुलकर

25

36

1995

9/6

2.

माहेला जयवर्धने

18

28

1822

6/8

3.

राहुल द्रविड़

20

32

1508

3/9

4.

कुमार संगकारा

17

28

1352

5/2

5.

अरविंद डी सिल्वा

19

32

1252

5/3

6.

वीरेंद्र सहवाग

11

18

1239

5/3

7.

मोहम्मद अजहरूद्दीन

17

13

1215

5/4

8.

विराट कोहली

11

18

1085

5/2

9.

सौरव गांगुली

14

24

1064

3/4

10.

एंजेलो मैथ्यूज

17

30

1051

3/4

टैग:IndiaSri Lanka

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में