CSE
Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%
ताजा खबर

हार्दिक पंड्या का नया अवतार! मुंडवाया सिर, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ मंदिर पहुंचे

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या पिछले कुछ वक्त से चोट की वजह से क्रिकेट से दूर हैं। इसी बीच उन्होंने दक्षिण भारत के मंदिर में दर्शन किए।

Team India Allrounder Hardik Pandya
Team India Allrounder Hardik Pandya

Hardik Pandya New Look : टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या पिछले कुछ वक्त से टीम से बाहर हैं। आईपीएल में चोटिल होने के बाद से ही क्रिकेट से दूर हार्दिक पंड्या अब अचानक ही एक नए अवतार में नजर आए हैं, जिससे सोशल मीडिया पर उनके नए लुक ने आग लगा दी है। वापसी से पहले हार्दिक पंड्या का एक वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

हार्दिक पंड्या का नया अवतार

हार्दिक पंड्या सफेद कुर्ता-पायजामा, मुंडा हुआ सिर, माथे पर तिलक और भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दरबार में हाथ जोड़कर खड़े हैं और उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा भी बहुत ही सादगी के साथ सफेद कपड़ों में माथे पर तिलक लगाए खड़ी भगवान का आशीर्वाद लेती हुई दिखी।  

मुंडवाया सिर, भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में किए दर्शन

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या रविवार, 2 अगस्त को आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे। सुबह-सुबह उन्होंने मंदिर की प्रसिद्ध सुप्रभातम सेवा में हिस्सा लिया और भगवान वेंकटेश्वर स्वामी का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर से सामने आई तस्वीरें और वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसके बाद फैंस के बीच उनकी चर्चा तेज हो गई।

मंदिर में अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ दिखे हार्दिक

 दर्शन के दौरान हार्दिक पंड्या पूरी तरह पारंपरिक अंदाज में नजर आए। उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा पहन रखा था, सिर मुंडवाया हुआ था और माथे पर तिलक लगाया हुआ था। वहीं, उनके साथ नजर आईं माहिका शर्मा भी सफेद पारंपरिक परिधान में दिखाई दीं। दोनों ने मंदिर की धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की और पूरे समय बेहद शांत और आध्यात्मिक माहौल में नजर आए।

महिका के साथ काफी समय से हार्दिक के अफेयर की खबरें

हाल के महीनों में हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है। ऐसे में उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर लगातार तरह-तरह की चर्चाएं होती रहती हैं। इस बार भी मंदिर में दोनों की मौजूदगी ने इन अटकलों को और हवा दे दी है, लेकिन फिलहाल इनके रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़े- मुंबई इंडियंस से हार्दिक पंड्या की होगी छुट्टी? ट्रेड की खबरों पर फ्रेंचाइजी ने तोड़ी चुप्पी

आईपीएल 2026 के बाद से ही चोट की वजह से क्रिकेट से दूर हैं हार्दिक

क्रिकेट की बात करें तो हार्दिक पंड्या पिछले कुछ समय से चोट के कारण मैदान से दूर हैं। आईपीएल 2026 के बाद उन्हें पहले पीठ में ऐंठन की समस्या हुई और फिर जांघ की मांसपेशी में चोट लग गई, जिसके चलते उन्हें टीम इंडिया से बाहर रहना पड़ा। इसी वजह से वह रिहैब और फिटनेस पर लगातार काम कर रहे थे।

अगले महीनें इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं हार्दिक पंड्या

अब हार्दिक के फैंस के लिए राहत की खबर यह है कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह पूरी तरह फिट हो चुके हैं। उन्होंने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में अपना रिटर्न-टू-प्ले प्रोटोकॉल भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। किसी भी चोटिल खिलाड़ी के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी से पहले यह प्रक्रिया अनिवार्य होती है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगली व्हाइट-बॉल सीरीज में हार्दिक पंड्या एक बार फिर टीम इंडिया की नीली जर्सी में मैदान पर उतरते नजर आ सकते हैं।

यही वजह है कि कई प्रशंसक तिरुपति बालाजी मंदिर में उनकी इस यात्रा को सिर्फ धार्मिक दर्शन नहीं, बल्कि क्रिकेट में नई शुरुआत से पहले भगवान का आशीर्वाद लेने के रूप में देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और हार्दिक की जल्द वापसी की शुभकामनाएं भी भेज रहे हैं।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में