CSE
Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%
ताजा खबर

मुंबई इंडियंस से हार्दिक पंड्या की होगी छुट्टी? ट्रेड की खबरों पर फ्रेंचाइजी ने तोड़ी चुप्पी

आईपीएल 2027 से पहले इन दिनों ट्रेड की खबरों ने जोर पकड़ा है। पिछले कुछ समय से मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या के ट्रेड की खबरें खूब सुनने को मिल रही हैं।

Mumbai Indians Captain Hardik Pandya
Mumbai Indians Captain Hardik Pandya

Mumbai Indians on Hardik Pandya trade: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले साल होने वाले सत्र से पहले इन दिनों मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या के ट्रेड होने की खबरें छाई हुई हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार इस हरफनमौला खिलाड़ी के अलग-अलग टीमों से ट्रेड होने की अटकलें सुनने को मिल रही है, इसी बीच मुंबई इंडियंस ने इसे लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और कप्तान हार्दिक को लेकर अपना स्टेंड क्लीयर किया है।

हार्दिक पंड्या के ट्रेड की अटकलों को लेकर मुंबई इंडियंस ने तोड़ी चुप्पी

हार्दिक पंड्याके आईपीएल के भविष्य को लेकर चल रही खबरों के बीच मुंबई इंडियंस की तरफ से पहली बार ऑफिशियल स्टेटमेंट देखने को मिला है, जिन्होंने साफ कर दिया है कि अभी तो पोस्ट सीजन रिव्यू का प्रोसेस चल रहा है और फिलहाल उनकी किसी भी तरह से दूसरी फ्रेंचाइजी के साथ हार्दिक के ट्रेड को लेकर बात नहीं हुई है। 

पोस्ट सीजन रिव्यू पूरा होने के बाद लिया जाएगा फैसला- मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस के प्रवक्ता ने स्पोर्टस्टार से बात करते हुए कहा,

हमारा पोस्ट-सीजन रिव्यू अभी जारी है और टीम के हर पहलू की समीक्षा की जा रही है। मीडिया में चल रही खबरों के विपरीत फिलहाल किसी खिलाड़ी के ट्रेड को लेकर हमारी किसी फ्रेंचाइजी से बातचीत नहीं हो रही है। समीक्षा पूरी होने के बाद ही किसी तरह का फैसला लिया जाएगा।

हालांकि इसके साथ ही उन्होंने ये भी संकेत दिया है कि हार्दिक पंड्या के ट्रेड को लेकर उनकी टीम फिलहाल तैयारी में दिख रही है। प्रवक्ता ने कहा कि, टीम कई विकल्पों पर विचार कर रही है, लेकिन अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है

यह भी पढ़े- IND vs SL: श्रीलंका दौरे से पहले BCCI का बड़ा फैसला! अचानक बदला टीम इंडिया का शेड्यूल

CSK से लेकर KKR, DC जैसी फ्रेंचाइजी के साथ ट्रेड होने की अटकलें रही हैं तेज

आपको बता दें कि पिछले कईं दिनों से हार्दिक पंड्या के अलग-अलग टीमों से ट्रेड की बातचीत की खबरें सुनने को मिली है। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ ही राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स का भी नाम जुड़ा है। हालांकि किसी भी फ्रेंचाइजी के साथ ट्रेड की खबरों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब मुंबई इंडियंस हार्दिक के भविष्य को लेकर क्या फैसला करती है, ये देखने काफी दिलचस्प होने वाला है।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में