CSE
Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%
ताजा खबर

IND vs SL: श्रीलंका दौरे से पहले BCCI का बड़ा फैसला! अचानक बदला टीम इंडिया का शेड्यूल

भारत और श्रीलंका के बीच श्रीलंका की मेजबानी में 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया 4 अगस्त को रवाना होगी।

India vs Sri Lanka
India vs Sri Lanka

Changes to Team India's Sri Lanka tour schedule: भारतीय क्रिकेट टीम कुछ ही दिनों के बाद श्रीलंका के दौरे पर रवाना होने जा रहा है। जहां आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत टीम इंडिया को मेजबान के खिलाफ 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस दौरे पर शुभमन गिल एंड कंपनी के रवाना होने से ठीक पहले बीसीसीआई ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अचानक ही शेड्यूल में बदलाव कर दिया है।

श्रीलंका दौरे पर वॉर्मअप मैच के शेड्यूल में हुआ बदलाव

श्रीलंका दौरे पर रवाना होने से पहले बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए वॉर्म-अप मैच को 4 की बजाय 3 दिन का कर दिया है। पहले यह मुकाबला चार दिनों तक चलना था, लेकिन अब इसे 7 से 9 अगस्त के बीच कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा। यह मैदान दूसरे टेस्ट के वेन्यू एसएससी स्टेडियम के बेहद करीब है, जिससे खिलाड़ियों को वहां की परिस्थितियों को समझने का अच्छा मौका मिलेगा।

भारतीय टीम 4 अगस्त को होगी श्रीलंका के लिए रवाना

भारतीय टीम 4 अगस्त को कोलंबो के लिए रवाना होगी। हालांकि बीसीसीआई ने इस बदलाव की आधिकारिक वजह नहीं बताई है, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने शेड्यूल में बदलाव की पुष्टि कर दी है। अच्छी बात यह है कि इस वॉर्म-अप मैच का लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा।

यह भी पढ़े- हिटमैन' का नया अवतार, क्लीन शेव में 10 साल छोटे दिखे रोहित शर्मा, फैंस हुए कंफ्यूज, बोले 'यंग हिटमैन'

टीम इंडिया के लिए WTC 2025-27 के तहत महत्वपूर्ण सीरीज

यह मुकाबला इसलिए भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि जून के बाद भारतीय टीम ने कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम के लिए यह मैच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने का सुनहरा अवसर होगा आपको बता दें कि पहला टेस्ट 15 अगस्त से गाले में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो के एसएससी स्टेडियम में शुरू होगा।

साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर अच्छी खबर

इस बीच टीम इंडिया के लिए राहत भरी खबर भी सामने आई है। युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन, जो पैर के अंगूठे की चोट के कारण बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे थे, अब तेजी से फिट हो रहे हैं और उन्होंने बल्लेबाजी अभ्यास भी शुरू कर दिया है। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी घुटने की परेशानी से उबर रहे हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले पूरी तरह फिट होने की दिशा में अच्छी प्रगति कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भारत श्रीलंका के खिलाफ अपनी सबसे मजबूत टीम के साथ मैदान पर उतरेगा।

 

 

टैग:India

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में