CSE
Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%
ताजा खबर

हिटमैन' का नया अवतार, क्लीन शेव में 10 साल छोटे दिखे रोहित शर्मा, फैंस हुए कंफ्यूज, बोले 'यंग हिटमैन'

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक पर हैं और वो लंदन में अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

Rohit Sharma New Look
Rohit Sharma New Look

Rohit Sharma New Look: क्रिकेट गलियारों में इस वक्त एक बड़ा सवाल हर किसी के मन में दौड़ रहा है कि क्या आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं? इसी चर्चा के बाद टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा क्रिकेट से दूर एक नई वजह से सुर्खियों में आ गए हैं और वो है उनका नया अवतार...

रोहित शर्मा का नया अवतार

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म करने के बाद इन दिनों हिटमैन लंदन में परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इसी बीच ब्रिटेन की राजधानी में रोहित शर्मा का एक नया लुक सामने आया है, जिसमें वो सालों पुराने रोहित नजर आ रहे हैं। अपना मेकओवर करने के बाद सिक्सर किंग एक नए स्टाइल में दिखाई दिए।

क्लीन शेव में यंग हिटमैन नजर आए रोहित शर्मा

दरअसल रोहित शर्मा ने क्लीन शेव करवा लिया है। पिछले कईं सालों से रोहित शर्मा घनी दाढ़ी में ही नजर आए हैं, ऐसे में अचानक ही क्लीन शेव कराने के बाद ये धाकड़ बल्लेबाज मानों 10 साल पहले चला गया हो, ऐसा नजर आने लगा है। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें वो अपने पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री के साथ दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़े- क्रिकेट में नहीं मिली पहचान, जैवलिन में बन गया नया सुपरस्टार! कॉमनवेल्थ में रचा इतिहास

पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने रोहित के साथ फोटो की शेयर

अपनी खास पहचान बन चुकी सालों पुरानी दाढ़ी को हटाने के बाद रोहित शर्मा एक नए यंग ट्रांसफोर्मेशन को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उनका ये नया लुक तब सामने आया जब अचानक ही उनकी मुलाकात लंदन की सड़कों पर रवि शास्त्री से हो जाती है, जो कमेंट्री से ब्रेक लेकर छुट्टियां मना रहे हैं। रोहित ने करीब एक दशक के बाद बिना दाढ़ी के नजर आए हैं। ऐसे में फैंस भी कंफ्यूज हो गए।

 भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच और दिग्गज कमेंटेटर रवि शास्त्री ने रोहित शर्मा के साथ इस मेकओवर वाले रोहित की फोटो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर कर लिखा- "लंदन में टहलते हुए एक रिलैक्स्ड शर्मा से मिलकर बहुत अच्छा लगा @ImRo45।"

रोहित के मेकओवर पर फैंस हुए कंफ्यूज

रोहित शर्मा के इस नए लुक पर फैंस के एक से एक कमेंट देखने को मिल रहे हैं। जिसमें  कुछ ने कहा कि रोहित '10 साल छोटे' लग रहे हैं, जबकि अन्य ने उनके इस लुक की तुलना इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके शुरुआती दिनों से की। कई यूजर्स ने माना कि उन्हें पूर्व भारतीय कप्तान को पहचानने के लिए फोटो को दोबारा देखना पड़ा।

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज ने हाल ही में इंग्लैंड में वनडे सीरीज के आखिरी मैच में 138 रन की तूफानी पारी खेली थी। इसके बाद से ही वो ब्रेक पर हैं। अब अगली बार रोहित शर्मा 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू वनडे सीरीज में दिखाई देंगे। ऐसे में फैंस को हिटमैन के फिर से उतरने का भी बेसब्री से इंतजार रहेगा।

 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 267 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में