CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%
ताजा खबर

3 खिलाड़ी जिन्हें श्रीलंका दौरे पर मिलना चाहिए था मौका, एक का तो हर हाल में होना था सेलेक्शन

भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। श्रीलंका में होने वाली इस सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी।

IND vs SL Test Series 2026
IND vs SL Test Series 2026

IND vs SL Test Series 2026: भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने श्रीलंका के दौरे पर जा रही है। इस दौरे के लिए टीम इंडिया की सेलेक्शन कमेटी ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस दौरे पर कई नए चेहरों को मौका मिला, तो कुछ अनुभवी खिलाड़ियों की भी वापसी हुई। लेकिन इस स्क्वॉड के सामने आने के बाद एक सवाल हर क्रिकेट फैन के मन में हैआखिर वो कौन से तीन खिलाड़ी हैं, जो शानदार घरेलू प्रदर्शन के बावजूद इस दौरे के हकदार थे, लेकिन फिर भी चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया?  तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं वो 3 खिलाड़ी जिन्हें इस दौरे पर मौका मिलना चाहिए था।

 #1. आकिब नबी

 जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार भारतीय क्रिकेट में पिछले कुछ समय से एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी के रूप में देखे गए हैं। इस खिलाड़ी ने 2025-26 के रणजी सीजन में अपनी गेंदबाजी से जबरदस्त तहलका मचाया और 60 विकेट झटके। इसके बाद उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में मौका दिया गया था। लेकिन उस इकलौते टेस्ट के बाद अगली ही सीरीज में नबी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इस खिलाड़ी को श्रीलंका सीरीज में मौका मिलना चाहिए था, लेकिन चयनकर्ताओं ने उसके साथ नाइंसाफी कर डाली।

#2. करूण नायर

भारतीय क्रिकेट में स्टार बल्लेबाज करुण नायर का बहुत ही जबरदस्त नाम रहा है। इस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में खूब छाप छोड़ी है। भारत के लिए टेस्ट में सहवाग के बाद तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने कर्नाटक के इस खिलाड़ी को टीम इंडिया में वापसी का मौका मिला था। लेकिन पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के बाद फिर से बाहर कर दिया। उन्होंने पिछले रणजी सीजन में ठीक-ठाक प्रदर्शन भी दिखाया था। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ उनको मौका दिया जा सकता था।

यह भी पढ़े- श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, कोच ने छोड़ा पद; IPL 2027 के लिए KKR में वापसी

#3. रविचन्द्रन स्मरण

कर्नाटक के उभरते युवा बल्लेबाज रविचन्द्रन स्मरण का भारतीय घरेलू क्रिकेट में खूब जलवा देखने को मिल रहा है। इस खिलाड़ी ने अपने आप को खूब साबित किया है। पिछले रणजी सीजन में स्मरण सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और उन्होंने 950 रन कूटे थे। इस प्रदर्शन के बाद 23 साल के खिलाड़ी का आईपीएल में भी मौका मिला, लेकिन वहां तो वो खास छाप नहीं छोड़ सके। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इस खिलाड़ी को मौका देने के बारे में विचार किया जा सकता था।

टैग:IndiaKarun Nair

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में