3 बड़े कारण क्यों संजू सैमसन को T20I टीम से ड्रॉप करना है बड़ी गलती, टीम इंडिया को चुकानी पड़ सकती है कीमत
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है। 3 मैचों की ये सीरीज 23 जुलाई से शुरू होने जा रही है।

Sanju Samson dropped from T20I: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को जिम्बाब्वे दौरे की टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मैच से बाहर कर दिया था। भारत के लिए वर्ल्ड कप 2026 में सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन को प्लेइंग-11 से बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया था और अब उन्हें जिम्बाब्वे के दौरे पर टीम ले ही बाहर कर दिया।
इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग-11 से संजू सैमसन को इस तरह से बाहर करने को लेकर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं। जिसके बाद अब स्क्वाड से ही बाहर कर देना हैरान करने वाला फैसला है। जिम्बाब्वे दौरे पर संजू को ड्रॉप करने की कीमत भारतीय टीम को भारी पड़ सकती है। तो चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं वो 3 बड़े कारण क्यों संजू सैमसन को टीम इंडिया के टी20 फॉर्मेट से बाहर करना है बड़ी गलती?
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पिछले कुछ वक्त से एक बड़े मैच विनर खिलाड़ी रहे हैं। उनमें भले ही निरंतरता की कमी रही है, लेकिन इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने बड़े मैच में बड़ा कमाल किया है। जिसका एक ताजा उदाहरण वर्ल्ड कप 2026 रहा, जहां उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो के मैच से लेकर सेमीफाइनल और फाइनल में कमाल की पारी खेलकर दिखाया कि वो बड़े मैच के खिलाड़ी हैं।
# विकेटकीपर बल्लेबाज का मजबूत विकल्प
महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल में कई विकेटकीपर बल्लेबाज आए और गए। जिसमें ऋषभ पंत को काफी मौके मिले, लेकिन पंत का स्थान संजू सैमसन ने काटा और पिछले करीब 2 साल से संजू सैमसन इस फॉर्मेट में प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज में खेलते रहे। संजू सैमसन ने दिखाया कि वो बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज मजबूत विकल्प हैं। टीम इंडिया को ये भारी पड़ सकता है।
# टी20 में संजू सैमसन को बड़े स्तर का अनुभव
भारतीय क्रिकेट टीम में संजू सैमसन वो खिलाड़ी हैं, जिन्हें टी20 फॉर्मेट का जबरदस्त अनुभव है। वो 2013 में आईपीएल में कदम रखने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से लेकर आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में काफी खेल चुके हैं। संजू सैमसन को टी20 फॉर्मेट में करीब साढ़े तीन सौ मैचों का अनुभव है, जिसमें करीब 9000 रन बना चुके हैं। इससे समझा जा सकता है कि भारतीय टीम को ऐसा अनुभव मौजूदा खिलाड़ियों में नहीं मिलेगा।




