CSE
Toss Index539.9 −0.11%Match Index872.6 +2.84%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-AVII26105.9 +4.16%TIX-SAWT26121.3 +9.16%TIX-CPL2660.4 −7.73%TIX-UAET2699.3 −0.73%TIX-SLTO26102.7 +2.73%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3617 ML vs UAE +0.00%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3613 ZIM vs AUS +2.60%M3612 ML vs UAE +4.27%M3611 BT vs GAW −4.62%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%Toss Index539.9 −0.11%Match Index872.6 +2.84%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-AVII26105.9 +4.16%TIX-SAWT26121.3 +9.16%TIX-CPL2660.4 −7.73%TIX-UAET2699.3 −0.73%TIX-SLTO26102.7 +2.73%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3617 ML vs UAE +0.00%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3613 ZIM vs AUS +2.60%M3612 ML vs UAE +4.27%M3611 BT vs GAW −4.62%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%
ताजा खबर

3 कारण क्यों वर्ल्ड कप 2027 जीतने के लिए जरूरी हैं रोहित शर्मा, भारत को खल सकती है हिटमैन की कमी

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर खबरें उठ रही हैं। बताया जा रहा है कि इस धाकड़ बल्लेबाज को बीसीसीआई 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के प्लान का हिस्सा नहीं मान रही है।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

Team India without Rohit Sharma in ODI World Cup 2027:  भारतीय क्रिकेट टीमके पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने जा रहे हैं। हिटमैन के नाम से मशहूर दाएं हाथ का ये बल्लेबाज पिछले करीब 20 साल से भारतीय क्रिकेट टीम को सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब उनके करियर का अंत करीब आआ गया है।

रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले लेंगे संन्यास

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित शर्मा को बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की स्कीम में नहीं देख रहा है। इस महाकुंभ में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है और करीब एक साल के बाद दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में ये इवेंट होगा।

रोहित शर्मा के बिना वर्ल्ड कप की डगर क्यों है मुश्किल, जानें 3 कारण

भारतीय टीम की नजरें 2011 के बाद फिर से वर्ल्ड कप खिताब के इंतजार को खत्म करना है, लेकिन रोहित शर्मा के बिना ये इतना आसान नहीं होने वाला है। चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं क्यों रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में टीम के लिए जरूरी हैं।  

#1. रोहित शर्मा का वनडे क्रिकेट का अनुभव

इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के सुपरस्टार रोहित शर्मा ने साल 2007 में करियर का आगाज किया। इसके बाद उन्होंने साल दर साल खुद को ऐसा साबित किया कि उन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट में अपने नाम की धूम मचा दी। रोहित शर्मा का वनडे करियर बहुत ही लंबा और जबरदस्त रहा है। उन्होंने अब तक के सफर में 300 के करीब मैच खेलने वाले हैं और 11 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। उनका ये अपार अनुभव टीम के बहुत काम आ सकता है।

#2. बड़े टूर्नामेंट्स के बड़े मैच विनर

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का रिकॉर्ड आईसीसी टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन रहा है। इंग्लैंड में खेले गए 2019 वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने 5 शतक जड़कर इतिहास रचा था, जबकि 2023 वर्ल्ड कप में अपनी विस्फोटक शुरुआत से भारत को फाइनल तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। बड़े मैचों का दबाव झेलने और टीम को मजबूत शुरुआत देने की उनकी क्षमता आज भी भारत के लिए अमूल्य है। ऐसे खिलाड़ी की कमी 2027 वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर साफ महसूस हो सकती है।

#3. जायसवाल के पास नहीं है बड़े टूर्नामेंट का अनुभव

टीम मैनेजमेंट सोच रहा है कि वनडे वर्ल्ड कप 2027 में रोहित शर्मा की जगह पर युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को तैयार किया जाए। यशस्वी बिना किसी शक के बहुत ही प्रतिभाशाली बल्लेबाज है और उन्होंने खुद को टेस्ट में बखूबी साबित किया है। लेकिन वो वनडे क्रिकेट या किसी आईसीसी और बाकी किसी बड़े टूर्नामेंट में नहीं खेल सके हैं। ऐसे में यशस्वी को सिर्फ 6 वनडे मैच के आधार पर वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में खिलाना खतरे से खाली नहीं होगा।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में