CSE
Toss Index543.6 −3.11%Match Index764.8 +4.27%TIX-CPL2663.5 −3.11%TIX-AVII26101.7 +1.66%TIX-SAWT26111.1 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3612 ML vs UAE +0.00%M3611 BT vs GAW +0.00%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%M3607 BT vs JK −1.29%M3606 GAW vs TKR −0.17%M3605 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3604 NAM vs SA +4.27%M3603 BT vs SNP −1.98%Toss Index543.6 −3.11%Match Index764.8 +4.27%TIX-CPL2663.5 −3.11%TIX-AVII26101.7 +1.66%TIX-SAWT26111.1 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3612 ML vs UAE +0.00%M3611 BT vs GAW +0.00%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%M3607 BT vs JK −1.29%M3606 GAW vs TKR −0.17%M3605 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3604 NAM vs SA +4.27%M3603 BT vs SNP −1.98%
ताजा खबर

5 कारण, क्यों टीम मैनेजमेंट रोहित शर्मा को वर्ल्ड कप से पहले नहीं कर सकता संन्यास के लिए मजबूर

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार संन्यास की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ शतक से उन्होंने सभी को शांत कर दिया।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

Rohit Sharma vs Team Management:आप कितना भी कुछ कर लो मैं तो 2027 का वर्ल्ड कप खेलकर ही रहूंगा। ये बात हम नहीं बल्कि रोहित शर्मा का प्रदर्शन कह रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेले गए वनडे मैच से पहले हिटमैन की संन्यास की खबरें मुखर पर थी, लेकिन इस ऐतिहासिक वेन्यू पर रोहित ने शतक के साथ ही रिटायरमेंट की अटकलों पर ब्रेक लगा दिया।

रोहित शर्मा को क्यों संन्यास के लिए नहीं किया जा सकता है मजबूर

रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के बहुत बड़े सुपरस्टार है, जो करीब 2 दशक से टीम के लिए अपना संपूर्ण योगदान दे रहे हैं। लेकिन पिछले ही दिनों उनके संन्यास को लेकर खूब खबरें चली, जिसमें बताया कि टीम मैनेजमेंट वर्ल्ड कप से पहले उनसे आगे बढ़ने का फैसला कर चुका है, लेकिन इस दिग्गज बल्लेबाज ने लॉर्ड्स में 138 रन की पारी खेलकर संन्यास की बातें करने वालों के मुंह पर ताला जड़ दिया है। 

इस पारी के बाद अब दाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज के संन्यास की चर्चा दब गई है। इसी बीच हम आपको बताते हैं वो 3 वजह, क्यों टीम मैनेजमेंट रोहित शर्मा को रिटायरमेंट के लिए किसी भी तरह मजबूर नहीं कर सकता है।

#1. वनडे वर्ल्ड कप का जबरदस्त रिकॉर्ड

भारत के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का वर्ल्ड कप में जबरदस्त रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने बल्ले से क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ में खूब जलवा बिखेरा है। हिटमैन 2015 वर्ल्ड कप से खेलते आ रहे हैं और उन्होंने अब तक 3 टूर्नामेंट खेली है, जिसमें वो 28 पारियों में 65 के दमदार औसत से 1575 रन बना चुके हैं। इस दौरान रोहित के बल्ले से 7 शतकों के साथ ही 3 अर्धशतक शामिल रहे हैं, जिसमें से 5 शतक तो अकेले 2019 के वर्ल्ड कप में निकले।

#2. टीम में लीडर के रूप से सहयोग

रोहित शर्मा ने 2007 में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत की। इसके बाद से वो तीनों ही फॉर्मेट में काफी क्रिकेट खेल चुके हैं। उनके पास करीब 20 साल का अनुभव है और सबसे खास बात अपनी कप्तानी से खूब छाप छोड़ी है। रोहित शर्मा ने 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में टी20 वर्ल्ड कप और 2018 और 2023 में एशिया कप भी जीता है। ऐसे में वो अब टीम के लीडरशिप ग्रुप का अहम हिस्सा हो सकते हैं। वर्ल्ड कप 2027 में उनकी मौजूदगी से कप्तान शुभमन गिल को बहुत सहयोग मिलेगा।

#3. वर्ल्ड कप के लिए फिटनेस में सुधार

रोहित शर्मा को अक्सर ही उनकी फिटनेस को लेकर टारगेट किया जाता रहा था, लेकिन 2027 के वर्ल्ड कप में खेलने की इच्छा ने उन्हें फिटनेस पर काम करने के लिए मजबूर किया और उन्होंने खूब मेहनत की। रोहित ने पिछले करीब 1 साल में 11 से 15 किलोग्राम तक वजह कम किया है। जिससे वो अब मैदान में फुर्तीलें नजर आते हैं। 39 साल की उम्र में खुद को फिट रखने की कोशिश की है, ऐसे में उन्हें बाहर करने का कोई खास कारण नजर नहीं आता है।  

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में