CSE
Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-SLTO26115.2 +6.66%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-SLTO26115.2 +6.66%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%
ताजा खबर

3 कारण, क्यों रोहित शर्मा बीसीसीआई क्यों नहीं खिलाना चाहता है वर्ल्ड कप 2027

टीम इंडिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट में बहुत बड़ा योगदान दिया है। वो वनडे क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन ओपनर बल्लेबाजों में से एक रहे हैं।

Rohit Sharma's retirement plans
Rohit Sharma's retirement plans

Rohit Sharma's retirement plans: भारतीय क्रिकेट में एक युग का अंत होने जा रहा है। टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज और चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की खबरें आ रही हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे वनडे मैच के दौरान रोहित शर्मा के संन्यास लेने की खबर ने उनके फैंस को हिला डाला।

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट को कह सकते हैं अलविदा

सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 19 जुलाई को लॉर्ड्स में वनडे क्रिकेट को छोड़ने के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई ने रोहित शर्मा से आगे देखना शुरू कर दिया है और उन्हें वनडे वर्ल्ड कप 2027 में अपनी योजनाओं का हिस्सा नहीं मान रही है।

रोहित को बीसीसीआई क्यों नहीं मान रही आगे के प्लान का हिस्सा

सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट के साथ ही बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को बता दिया है कि इंग्लैंड सीरीज उनके करियर की आखिरी सीरीज होने वाली है। ऐसे में अब एक सवाल हर किसी के मन में उठ रहा है कि अचानक ही इतने बड़े दिग्गज बल्लेबाज को बीसीसीआई क्यों हटाना चाहती है, तो चलिए आपको रोहित शर्मा से अचानक मुंह फेर लेने के 3 कारण बताते हैं।

#1. रोहित शर्मा के फिटनेस पर सवाल

रोहित शर्मा 39 साल के हो चुके हैं, ऐसे में उम्र के इस पड़ाव में फिटनेस की समस्या होना लाजिमी है। रोहित ने खुद को फिट रखने के लिए अपना वजन कम करने पर खूब मेहनत की है, लेकिन फिर भी उन्हें फिटनेस की दिक्कतें रही हैं। आईपीएल 2026 के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट लगी थी। इसके बाद से उनकी फिटनेस पर फिर से सवाल खड़े होने लगे हैं। ऐसे में बोर्ड नहीं चाहता है कि वो किसी अनफिट खिलाड़ी को आगे के प्लान में शामिल करें।

#2. हिटमैन की खराब फॉर्म बन रही है टीम पर बोझ

हिटमैन रोहित शर्माटी20 इंटरनेशनल और टेस्ट फॉर्मेट को तो पहले ही छोड़ चुके हैं, जिसके बाद वो वनडे फॉर्मेट में खेलते जा रहे हैं। रोहित शर्मा का फॉर्म पिछले कुछ समय से इस फॉर्मेट में खास नहीं रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में वो 11 और 26 के स्कोर कर सके हैं, तो वहीं पिछले 5 पारियों में सिर्फ 1 अर्धशतक उनके बल्ले से निकला है। वो आखिरी 8 वनडे पारियों में 30 के करीब औसत से सिर्फ 241 रन बना सके हैं। ऐसे में अब उनका फॉर्म भी टीम के लिए चिंता का विषय बन रहा है।

#3. रोहित शर्मा के मजबूत विकल्प तैयार

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 2023 में ही टेस्ट में डेब्यू कर चुके युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को अब तक वनडे में गिने-चुने मैच खेलने का मौका मिला है। यशस्वी को भविष्य का सितारा माना जा रहा है, लेकिन वो अब तक केवल 6 वनडे मैच खेल चुके हैं और इस दौरान 2 शतक भी लगा चुके हैं। अब यशस्वी की प्रतिभा और फॉर्म को देखते हुए उन्हें लगातार मौके देने का वक्त आ गया है और सेलेक्टर्स भी उन्हें वर्ल्ड कप के लिए तैयार करना चाहते हैं। इसी वजह से रोहित शर्मा को धीरे-धीरे साइड किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में