CSE
Toss Index637.7 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 +2.49%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%Toss Index637.7 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 +2.49%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%
ताजा खबर

3 दिग्गज जो बन सकते हैं CSK के नए हेड कोच, लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स की लुटिया डुबोने वाला भी शामिल

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 5 आईपीएल खिताब दिलाने वाले हेड कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग के साथ नाता टूट गया है। अब सीएसके की टीम में 2027 के सीजन के लिए नया हेड कोच देखने को मिलेगा।

CSK New Head Coach
CSK New Head Coach

CSK's New Head Coach: इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफलतम टीम चेन्नई सुपर किंग्स का 18 साल से हेड कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग के साथ नाता टूट गया है। आईपीएल के अगले सीजन से पहले फ्रेंचाइजी और हेड कोच ने आपसी सहमति से इस रिश्तें को खत्म किया और इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स को अपने लिए नए हेड कोच की तलाश है।

CSK की टीम का अगला हेड कोच कौन होगा?  इसका फैसला फ्रेंचाइजी आने वाले समय में लेगी, लेकिन येलो आर्मी के साथ इस पद के लिए कई दिग्गजों के नाम दावेदार की सूची में सामने आ रहे हैं। तो चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं वो 3 दिग्गज खिलाड़ी जो चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच के रूप में नियुक्त किए जा सकते हैं।

 #1. शेन वॉटसन

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रहे शेन वॉटसन के पास इंटरनेशनल क्रिकेट से लेकर आईपीएल का जबरदस्त अनुभव रहा है। इस पूर्व कंगारू खिलाड़ी ने संन्यास के बाद कोचिंग में अपना भाग्य अजमाया है और वो आईपीएल में कईं टीमों के साथ बतौर असिस्टेंट कोच साथ ही बैटिंग कोच के रूप में कार्य कर चुके हैं। पिछले सीजन वो कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ असिस्टेंट कोच थे। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेल चुके इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को येलो आर्मी के हेड कोच की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

#2. रविचंद्रन अश्विन

टीम इंडिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रहे आर अश्विन इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल को अलविदा कह चुके हैं, जिसके बाद से उन्हें कोचिंग के लिए संपर्क किया जा रहा है। अश्विन को लेकर इंग्लैंड के हेड कोच बनने की रिपोर्ट्स सामने आने के बाद अब इस ऑफ स्पिन गेंदबाज के आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हेड कोच बनने की भी खबरें आ रही हैं। अश्विन खुद चेन्नई से ही हैं और उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स में बहुत क्रिकेट खेली है। अपने क्रिकेटिंग माइंड की वजह से उन्हें CSK फ्रेंचाइजी कोच नियुक्त कर सकती है।  

#3. हेमांग बदानी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज हेमांग बदानी आईपीएल के पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच के रूप में कार्यरत थे, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खराब प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी ने उनकी छुट्टी कर दी। हेमांग बदानी को अब चेन्नई सुपर किंग्स में ये जिम्मेदारी दी जा सकती है। तमिलनाडू के इस पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कोचिंग में अपना अनुभव दिखाया है। उनके कौशल को चेन्नई सुपर किंग्स ने कहीं ना कहीं जाना, परखा होगा। इसी वजह से रिपोर्ट्स में उनका नाम सबसे आगे माना जा रहा है।

 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में