CSE
Toss Index571.2 +0.72%Match Index571.9 −3.23%TIX-CPL2674.5 +0.72%TIX-TNPL2669.7 +0.35%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3569 ABF vs GAW +0.00%M3568 SMP vs TGC +0.00%M3567 ABF vs TKR −3.23%M3566 NRK vs SMP −0.73%M3565 ITT vs SS −4.73%M3564 SLK vs JK −3.83%M3563 TGC vs CSG −3.00%M3562 VKK vs DGD +2.60%M3561 ABF vs SNP −3.73%M3560 NRK vs SS +1.92%Toss Index571.2 +0.72%Match Index571.9 −3.23%TIX-CPL2674.5 +0.72%TIX-TNPL2669.7 +0.35%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3569 ABF vs GAW +0.00%M3568 SMP vs TGC +0.00%M3567 ABF vs TKR −3.23%M3566 NRK vs SMP −0.73%M3565 ITT vs SS −4.73%M3564 SLK vs JK −3.83%M3563 TGC vs CSG −3.00%M3562 VKK vs DGD +2.60%M3561 ABF vs SNP −3.73%M3560 NRK vs SS +1.92%
ताजा खबर

5 सबसे बड़े टोटल जो IPL Playoffs में बने हैं, RCB ने सबको छोड़ा पीछे

आईपीएल प्लेऑफ में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम दर्ज हो गया है।

Rajat Patidar
Rajat Patidar

Highest Totals in IPL Playoffs: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का रोमांच जब अपने चरम पर होता है, तो प्रेशर भी सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। लीग स्टेज में तो टीमें आसानी से रन बना लेती हैं, लेकिन जब बात 'करो या मरो' वाले प्लेऑफ और नॉकआउट मुकाबलों की आती है, तो बड़े-बड़े सूरमा ढेर हो जाते हैं। मगर आईपीएल के इतिहास में कुछ ऐसे भी मौके आए हैं, जब बल्लेबाजों ने इस भारी-भरकम दबाव को हवा में उड़ा दिया और गेंदबाजों की ऐसी कुटाई की कि स्कोरबोर्ड पर रनों का पहाड़ खड़ा हो गया।

आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में आरसीबी की तरफ से कुछ ऐसा ही कारनामा देखने को मिला। बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ निर्धारित 20 ओवरों में 254/5 का स्कोर खड़ा कर दिया है। आईपीएल प्लेऑफ में पहली बार किसी टीम ने इतना बड़ा टोटल बनाया। इस आर्टिकल में उन टॉप-5 टोटलस  का  करेंगे, जो आईपीएल प्लेऑफ में बने हैं। 

1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 254/5 बनाम गुजरात टाइटंस, धर्मशाला (2026)

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में आरसीबी के बल्लेबाजों ने वो कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। यह न सिर्फ इस सीजन का बल्कि आईपीएल प्लेऑफ और नॉकआउट के पूरे इतिहास का सबसे बड़ा टोटल बन गया है। इतना बड़ा स्कोर बनाने में सबसे बड़ा योगदान कप्तान रजत पाटीदार का रहा, जिन्होंने 33 गेंदों पर नाबाद 93 रनों की अद्भुत पारी खेली। पाटीदार ने अपनी इस पारी में 5 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के लगाए। 

2. गुजरात टाइटंस – 233/3 बनाम मुंबई इंडियंस, अहमदाबाद (2023)

साल 2026 से पहले यह रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के नाम दर्ज था। आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात का सामना मुंबई इंडियंस से था। इस हाई-प्रेशर मैच में शुभमन गिल ने 60 गेंदों का सामना करने के बाद 7 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 129 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी, जिसके दम पर गुजरात ने 3 विकेट पर 233 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। जवाबी पारी में MI की पूरी टीम 18.2 ओवरों में 171 रनों पर ढेर हो गई थी और GT ने 62 रनों से मैच अपने नाम किया था। 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Eliminated Playing 11: प्लेऑफ से बाहर हुई टीमों के दिग्गजों को मिलाकर बनी बेस्ट प्लेइंग-11

3. मुंबई इंडियंस – 228/5 बनाम गुजरात टाइटंस, न्यू चंडीगढ़ (2025)

पिछले साल यानी आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से अपना पुराना हिसाब चुकता किया था। न्यू चंडीगढ़ के मैदान पर खेले गए इस नॉकआउट मुकाबले में मुंबई के बल्लेबाजों का रौद्र रूप देखने को मिला था। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बोर्ड पर टांग दिए थे। MI की तरफ से रोहित शर्मा के बल्ले से 50 गेंदों पर 81 रनों की शानदार पारी निकली थी। प्लेऑफ के दबाव वाले मैच में इतना बड़ा स्कोर खड़ा करके मुंबई ने मैच को एकतरफा कर दिया था और GT पूरे ओवर खेलने के बाद 208/6 का स्कोर खड़ा कर पाई थी। 

4. पंजाब किंग्स – 226/6 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, वानखेड़े (2014)

आईपीएल 2014 के दूसरे क्वालीफायर मैच में पंजाब की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स से हुई थी।  पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करने के बाद वीरेंद्र सहवाग की 122 रनों की लाजवाब पारी के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए थे। टारगेट का पीछा करते हुए CSK की टीम 7 विकेट खोकर 202 रन ही बना पाई थी और पंजाब ने 24 रनों से मैच जीता था। 

5. चेन्नई सुपर किंग्स – 222/5 बनाम दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई (2012)

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर थाला धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का नाम आता है। साल 2012 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) के खिलाफ चेन्नई ने अपने होम ग्राउंड चेपॉक पर 5 विकेट खोकर 222 रन बनाए थे। मुरली विजय ने उस मैच में शानदार शतकीय पारी (113 रन) खेलकर महफिल लूटी थी। इस बड़े स्कोर के दबाव में दिल्ली की टीम महज 136 रनों पर सिमट गई थी और चेन्नई ने 86 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला जीता था।

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में