वो 6 मैच, जब वनडे क्रिकेट में एक ही पारी में लगी शतकों की हैट्रिक
वनडे क्रिकेट इतिहास में ऐसे बहुत कम मौके देखे गए हैं, जब एक ही पारी में 3 बल्लेबाजों ने शतक जड़े हैं। अब इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में वेस्टइंडीज की टीम के बल्लेबाजों ने भी अपनी जगह बना ली है।

Three centuries in a single ODI innings: वनडे क्रिकेट का इतिहास रिकॉर्ड्स और असाधारण बल्लेबाजी के कारनामों से भरा रहा है। 50 ओवर के इस फॉर्मेट में जहां एक बल्लेबाज का शतक ही टीम के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है, वहीं एक ही पारी में तीन अलग-अलग बल्लेबाजों का शतक लगाना बेहद दुर्लभ कारनामा है।
1971 से इस फॉर्मेट की शुरुआत हुई है, लेकिन अब तक वनडे इतिहासमें ऐसा गिने-चुने मौकों पर ही देखने को मिला है। यही वजह है कि जब भी किसी टीम के तीन बल्लेबाज एक ही पारी में शतक के आंकड़े तक पहुंचते हैं, वह प्रदर्शन रिकॉर्ड बुक में खास जगह बना लेता है। ये कमाल अब तक 6 बार हो चुका है और चलिए अब आपको इस आर्टिकल में बताते हैं वो 6 मैच जब वनडे में एक ही पारी में 3 बल्लेबाजों ने शतक लगाने का कारनामा किया है।
#1. दक्षिण अफ्रीका vs वेस्टइंडीज, जोहन्सबर्ग — 2015
#2. दक्षिण अफ्रीका vs भारत, वानखेड़े — 2015
इसके करीब नौ महीने बाद 25 अक्टूबर 2015 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह कारनामा दोबारा देखने को मिला और फिर से दक्षिण अफ्रीका के तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाए। क्विंटन डी कॉक ने 109 रन (87 गेंद) बनाए, जिसके बाद फाफ डु प्लेसिस ने 133 रन (115 गेंद) की शानदार पारी खेली। इसके बाद एबी डिविलियर्स ने महज 61 गेंदों में 119 रन ठोक दिए, जिसमें 11 छक्के शामिल थे। इन तीन शतकों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 438/4 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारत 224 रन पर ऑलआउट हुआ और दक्षिण अफ्रीका ने 214 रन से मैच जीतकर भारत में पहली बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज अपने नाम की।
#3. इंग्लैंड vs नीदरलैंड्स, एम्सटेलवीन — 2022
17 जून 2022 को एम्सटेलवीन में इंग्लैंड ने नीदरलैंड्स के खिलाफ वनडे क्रिकेट की उस समय की सबसे बड़ी टीम पारी 498/4 बनाकर तहलका मचा दिया। इस पारी में भी तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाए। फिल साल्ट ने 122 रन (93 गेंद), डेविड मलान ने 125 रन (109 गेंद) और जोस बटलर ने सिर्फ 70 गेंदों में नाबाद 162 रन बनाए। बटलर ने अपनी पारी में 7 चौके और 14 छक्के लगाए। इसके अलावा लियाम लिविंगस्टोन ने केवल 22 गेंदों में 66 रन ठोके। इंग्लैंड ने यह मुकाबला 232 रन से जीता और वनडे में 500 के बेहद करीब पहुंचने वाली ऐतिहासिक पारी खेली।
#4. दक्षिण अफ्रीका vs श्रीलंका, दिल्ली — 2023
7 अक्टूबर 2023 को वनडे वर्ल्ड कप के दिल्ली मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने एक बार फिर तीन शतकों का कारनामा दोहराया। श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने 428/5 का स्कोर बनाया। क्विंटन डी कॉक ने 100 रन (84 गेंद), रासी वान डर डुसेन ने 108 रन (110 गेंद) और एडेन मार्करम ने सिर्फ 54 गेंदों में 106 रन बनाए। मार्करम का शतक उस समय विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक था, जिसे उन्होंने 49 गेंदों में पूरा किया था। तीनों की पारियों के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने 428 रन बनाए और श्रीलंका को 326 रन पर रोककर 102 रन से जीत दर्ज की।
#5. ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका, मैके — 2025
24 अगस्त 2025 को मैके में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे में इतिहास फिर दोहराया गया। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड ने 142 रन (103 गेंद) बनाए। उनके बाद कप्तान मिचेल मार्श ने 106 गेंदों में 100 रन पूरे किए और फिर कैमरन ग्रीन ने सिर्फ 55 गेंदों में नाबाद 118 रन की तूफानी पारी खेली। इस तरह ऑस्ट्रेलिया के टॉप-3 बल्लेबाजों ने ही शतक जड़ दिए। ऑस्ट्रेलिया ने 431/2 का स्कोर बनाया और दक्षिण अफ्रीका को सिर्फ 155 रन पर समेटकर 276 रन से जीत दर्ज की। यह ऑस्ट्रेलिया की पारी में तीन शतक लगने का पहला मौका था।
यह भी पढ़े-गिल का रिकॉर्डतोड़ दोहरा शतक, रोहित की 35वीं सेंचुरी; भारत ने 400+ का लक्ष्य हासिल कर रचा इतिहास
#6. वेस्टइंडीज vs भारत, गुवाहाटी — 2026
30 सितंबर 2026 को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने इस खास क्लब में एंट्री की। भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 405 रन बनाए और इस पारी में तीन शतक आए। जॉन कैंपबेल ने 101 रन, कप्तान शाय होप ने 104 रन और आमिर जंगू ने 114 रन बनाए। जंगू की 114 रन की पारी इस ऐतिहासिक बल्लेबाजी प्रदर्शन में सबसे बड़ी रही। इस तरह वेस्टइंडीज एक ही वनडे पारी में तीन शतक लगाने वाली छठी टीम बन गई। साथ ही 405/7 वेस्टइंडीज का भारत के खिलाफ वनडे में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रहा।




