CSE
Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%
ताजा खबर

इंग्लैंड सीरीज हारते ही भारत की नई टी20 टीम आई सामने, सूर्या को मिली कप्तानी, RCB के 3 खिलाड़ियों की चमकी किस्मत

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन टीम इंडिया इस वक्त शॉर्टेस्ट फॉर्मेट में बदलाव के दौर से गुजर रही है। टीम को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आयरलैंड के बाद इंग्लैंड सीरीज में भी हार का कड़वा घूंठ पीना पड़ा।

Team India World Champion Captain Suryakumar Yadav
Team India World Champion Captain Suryakumar Yadav

Team India's Alternate T20 XI:  भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के बाद अब इंग्लैंड में भी शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। ब्रिस्टल में बुधवार को खेले गए सीरीज के चौथे मैच में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को लगातार तीसरे मुकाबले में मात मिली है और इसके साथ ही भारत के हाथ से सीरीज भी निकल गई है व एक और क्लीन स्वीप का खतरा मंडराने लगा है।

टीम इंडिया को आयरलैंड के बाद इंग्लैंड में भी मिली सीरीज में मात

आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है और श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया बदलाव के दौर से गुजर रही है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद मैन इन ब्ल्यू को जिम्बाब्वे के दौरे पर जाना है और वहां 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है। पिछले ही दिनों जिम्बाब्वे के खिलाफ इस सीरीज के लिए भी स्क्वाड का चयन किया गया था।

आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की ऑल्टरनेट टी20 इलेवन

इन 3 सीरीज में काफी बदलाव देखने को मिले हैं, जहां सूर्यकुमार यादव को कप्तानी व टीम से हटा दिया गया, तो वहीं आईपीएल में प्रभाव छोड़ने वाले कई खिलाड़ियों को टीम में मौका ही नहीं मिला, तो साथ ही इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी को जगह मिलने पर संजू सैमसन बैंच पर बैठे हैं और वर्ल्ड कप विनिंग टीम का नायक ये खिलाड़ी जिम्बाब्वे के दौरे पर तो चुना ही नहीं गया है।

संजू-यशस्वी ओपनर, सूर्या कप्तान, RCB के 3 खिलाड़ी टीम में शामिल

भारतीय टीम में हो रही इस उठापटक के बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर हिंदी कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एक ऑल्टरनेट टी20 टीम का चयन किया है। जिसमें उन्होंने कुछ खास शर्तों के साथ टीम इंडिया की प्लेइंग-11 सेलेक्ट की है। उनकी टीम में सूर्यकुमार यादव की कप्तान के रूप में वापसी हुई है, तो वहीं रजत पाटीदार को डिप्टी बनाया गया है तो साथ ही संजू सैमसन को बतौर ओपनर चुना गया है।

आकाश चोपड़ा ने 3 प्रमुख शर्तें रखी हैं और उनके आधार पर ऑल्टरनेट टी20 टीम चुनी है। तो चलिए सबसे पहले आपको वो 3 शर्तें बताते हैं।

(1)  खिलाड़ी जिसका आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन होना चाहिए।

(2)  खिलाड़ी जिसने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ना लिया हो। 

(3)  खिलाड़ी जो भारतीय टी20 टीम की मौजूदा योजना का हिस्सा नहीं हो और जिम्बाब्वे दौरे की टीम में भी शामिल न हो।

आकाश चोपड़ा ने अपनी इस टीम में भारतीय टीम से फिलहाल बाहर चल रहे संन्यास ना लेने वाले खिलाड़ियों के साथ ही आईपीएल में अच्छा खेल दिखाने वाले और जिम्बाब्वे के दौरे पर ना चुने जाने वाले खिलाड़ियों को ध्यान में रखते हुए टीम का सेलेक्शन किया गया है। इसमें उन्होंने संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल को ओपनर रखा है, जिसमें उन्होंने राइट-लेफ्ट का कॉम्बिनेशन को तवज्जो दी है।

इसके बाद सूर्यकुमार यादव नंबर-3 पर खेलने के साथ ही टीम के कप्तान होंगे व आईपीएल के चैंपियन कप्तान रजत पाटीदार उनके बाद बल्लेबाजी करने आएंगे और उन्हें उपकप्तानी सौंपी है। इसके बाद ध्रुव जुरेल विकेटकीपर बैटर तो वहीं आरसीबी के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को शामिल किया है। इसके अलावा नमन धीर को भी टीम में रखा है।

टीम की बॉलिंग यूनिट की बात करें तो ऑलराउंडर अनुकूल रॉय के अलावा आरसीबी के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के साथ ही स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज व दिग्गज खिलाड़ी युजवेन्द्र चहल को टीम में जगह दी है।

आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी टीम इंडिया की ऑल्टरनेट टी20 इलेवन

संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नमन धीर, क्रुणाल पंड्या, अनुकूल रॉय, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में