CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

जिस खिलाड़ी पर लगा गंभीर आरोप, रणजी में शतक के बाद उसी के छलक पड़े आंसू!

दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल के लिए पिछले कुछ दिन काफी मुश्किल वाले रहे हैं, मेडिकल छात्रा के गंभीर आरोपों के बाद जेल गए और आते ही अब रणजी में शतक ठोका।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Abishek Porel's century in the Ranji match
Abishek Porel's century in the Ranji match

Abishek Porel's century in the Ranji match: क्रिकेट का मैदान… बल्ले से निकला शतक… और फिर आंखों से छलक पड़े आंसू! भारतीय क्रिकेटके युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल की जिंदगी में पिछले कुछ समय से उथल-पुथल मची हुई है। एक तरफ उन पर लगे गंभीर आरोपों से जुड़ा कानूनी मामला है, जिसमें उन्हें जेल जाने के बाद जमानत पर रिहा किया गया, वहीं दूसरी तरफ क्रिकेट के मैदान पर वापसी करते हुए उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिया, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया।

 रणजी में शतक लगाकर भावुक हुए अभिषेक पोरेल

रणजी ट्रॉफी में उतरते ही पोरेल के बल्ले से शानदार शतक निकला, लेकिन सेंचुरी पूरी करने के बाद उनका भावुक होना चर्चा का विषय बन गया। आखिर इस शतक के बाद पोरेल की आंखों में आंसू क्यों आ गए?

 दिल्ली के खिलाफ शतक के बाद पोरेल की आंखों से निकले आंसू

रणजी ट्रॉफी 2026-27 में बंगाल और दिल्ली के बीच कल्याणी में खेले जा रहे मुकाबले में अभिषेक पोरेल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। बंगाल के इस युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा और दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 114 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि, इस पारी की सबसे खास तस्वीर उनका शतक पूरा करने के बाद भावुक होना रही। सेंचुरी के जश्न के दौरान अभिषेक की आंखों से आंसू छलक पड़े। अब उन्होंने अपने निजी जीवन से जुड़े विवाद और इस यादगार शतकीय पारी को लेकर अपनी बात रखी है। ऐसे मुश्किल दौर के बीच मैदान पर उनका प्रदर्शन और शतक के बाद दिखे भावुक पल चर्चा का विषय बन गए हैं।

यह भी पढ़े- PAK vs SL Dream11 Prediction, 3rd T20I - पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

 महिला से दुष्कर्म के आरोप के बाद जेल से हुए हैं रिहा

अभिषेक पोरेल पर एक महिला ने कथित दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा और फिर जमानत मिली। कोर्ट का फैसला लंबित है। इस विवाद के बीच क्रिकेट में वापसी कर शतक जड़ने पर वह भावुक हो गए। उन्होंने रेवस्पोर्ट्ज से बात करते हुए कहा, ‘पिछले दो साल में मेरा सिर्फ एक शतक आया था. इसी वजह से मेरे मन में था कि शतक मुझे शांति देगा. मैं थोड़ा बेचैन था।’

जीवन में आते हैं उतार-चढ़ाव, रोना नहीं चाहता था, अपने आप निकले आंसू- पोरेल

बंगाल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने आगे कहा कि,  ‘जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आए। मुझे चोट लगी और मेरे जीवन में कुछ हादसे हुए। मैं रोना नहीं चाहता था, लेकिन आँसू अपने आप बाहर आ गए. मेरा सेलिब्रेशन एक जवाब था कि मैं कुछ नहीं कहना चाहता। मैं सिर्फ क्रिकेट खेलना चाहता हूं और सभी को इसके जरिए जवाब देना चाहता हूं।’

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में