CSE
Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3624 ZIM vs AUS +0.00%M3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3624 ZIM vs AUS +0.00%M3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%
ताजा खबर

अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, एक ही मैच में तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड!

भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली में खेले गए 3 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 82 रन की तूफानी पारी खेली।

Abhishek Sharma Records
Abhishek Sharma Records

Abhishek Sharma Records: भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। दिल्ली में खेले गए इस सीरीज के पहले मैच को टीम इंडिया ने डोमिनेट करते हुए 7 विकेट से अपने नाम किया। इस मुकाबले के सबसे बड़े नायक युवा स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचाया।

अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में बल्ले से जबरदस्त प्रचंड मचाया और सिर्फ 32 गेंद में 7 चौके और 7 छक्कों से 82 रनों की पारी खेली। इस युवा बल्लेबाज ने ना सिर्फ जीत में प्रमुख योगदान दिया, बल्कि अपनी विस्फोटक पारी से कुछ खास रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं वो 3 बड़े रिकॉर्ड, जो अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में अपने नाम किए।

#1. सबसे तेज 6000 टी20 रन के मामले में भारतीयों में नंबर-1

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। वह सबसे कम गेंद खेलने के मामले में टी20 क्रिकेट में दूसरे सबसे तेज 6000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक ने महज 3420 गेंदों में टी20 क्रिकेट में 6000 रन पूरे किए। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ न्यूजीलैंड के फिन एलन हैं, जिन्होंने 3386 गेंदों में यह आंकड़ा हासिल किया था। वहीं आंद्रे रसेल ने 3550 गेंदों में 6000 रन पूरे किए थे। खास बात यह है कि अभिषेक ने इस मामले में भारतीयों को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम था, जिन्होंने 4017 गेंदों में 6000 टी20 रन पूरे किए थे।

#2. 25 से कम गेंदों में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर का रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा का अगला रिकॉर्ड उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी से जुड़ा है। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में उन्होंने महज 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की पूरी कहानी बयां करता है। अभिषेक ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अब तक 14 बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं और इनमें से 12 बार उन्होंने 25 से कम गेंदों में अर्धशतक पूरा किया है। टी20 इंटरनेशनल में कोई दूसरा बल्लेबाज इतनी बार 25 से कम गेंदों में 50 रन का आंकड़ा नहीं छू सका है। इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव 9 बार के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

यह भी पढ़े- टीम इंडिया में अचानक क्यों बदलेगा उपकप्तान? सामने आया चौंकाने वाला नाम

#3. 2026 में सबसे ज्यादा T20I फिफ्टी लगाने वाले भारतीय

अभिषेक शर्मा ने साल 2026 में भी अपनी शानदार फॉर्म का सिलसिला जारी रखा है। ICC के फुल मेंबर देशों के बल्लेबाजों की बात करें तो इस साल अब तक सिर्फ दो खिलाड़ियों ने 5 से ज्यादा अर्धशतक लगाए हैं और दोनों ही भारतीय हैं। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने 2026 में अब तक 6-6 फिफ्टी लगाई हैं। इस मामले में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 5 अर्धशतकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। यानी अफगानिस्तान के खिलाफ लगाया गया अर्धशतक सिर्फ टीम की जीत में अहम नहीं रहा, बल्कि इसने अभिषेक को 2026 में सबसे ज्यादा T20I फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंचा दिया है।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 274 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में