CSE
Toss Index437.9▼ −0.11%Match Index1,329.0▼ −0.02%TIX-SLTO2697.7▼ −2.34%TIX-CTC26105.6▼ −0.13%TIX-WITO2694.5▼ −10.00%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3681 SA-E vs ROC▬ +0.00%M3680 NWD vs SWD▼ −0.02%M3679 MR vs WP▲ +1.41%M3678 IND vs WI▼ −5.00%M3677 PAK vs SL▲ +0.27%M3676 BOR vs HD▲ +2.27%M3675 WAR vs NC▲ +0.94%M3674 ROC vs ES▲ +0.52%M3673 MT vs SA-E▲ +4.27%M3672 KTS vs KNI▼ −5.00%Toss Index437.9▼ −0.11%Match Index1,329.0▼ −0.02%TIX-SLTO2697.7▼ −2.34%TIX-CTC26105.6▼ −0.13%TIX-WITO2694.5▼ −10.00%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3681 SA-E vs ROC▬ +0.00%M3680 NWD vs SWD▼ −0.02%M3679 MR vs WP▲ +1.41%M3678 IND vs WI▼ −5.00%M3677 PAK vs SL▲ +0.27%M3676 BOR vs HD▲ +2.27%M3675 WAR vs NC▲ +0.94%M3674 ROC vs ES▲ +0.52%M3673 MT vs SA-E▲ +4.27%M3672 KTS vs KNI▼ −5.00%
ताजा खबर

टीम इंडिया में अचानक क्यों बदलेगा उपकप्तान? सामने आया चौंकाने वाला नाम

भारतीय क्रिकेट टीम सितंबर के आखिर में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत करने जा रही है और उसी दौरान एशियन गेम्स में भी हिस्सा लेना है।

Team India
Team India

India vs West Indies ODI series: वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सीरीज से पहले टीम इंडिया के अंदर एक ऐसा बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसकी चर्चा पिछले कुछ समय से लगातार हो रही है। एक तरफ टीम के अहम खिलाड़ी के सीरीज से बाहर होने की खबर सामने आ रही है, तो दूसरी तरफ इसी वजह से एक अनुभवी क्रिकेटर की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मामला सिर्फ प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने का नहीं, बल्कि टीम इंडिया के लीडरशिप ग्रुप में बड़ी भूमिका मिलने का है।

श्रेयस अय्यर को वनडे की उपकप्तानी से किया जाएगा बाहर

हम यहां पर टीम इंडिया के टी20 कप्तान और वनडे के उपकप्तान श्रेयस अय्यर की बात कर रहे हैं, जिन्हें इस महीने के आखिर में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली घरेलू वनडे सीरीज में उपकप्तानी से हटाया जा सकता है और उनकी जगह पर टीम अपने अनुभवी खिलाड़ियों में से एक स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को उपकप्तानी सौंप सकती है।

सितंबर के आखिर में टीम इंडिया को खेलनी है 2 अलग-अलग इवेंट

सितंबर के आखिरी हफ्ते में टीम इंडिया के सामने एक अनोखी स्थिति बनने वाली है। भारतीय टीम एक ही समय पर दो अलग-अलग मोर्चों पर खेलती नजर आएगी, जिसके चलते टीम कॉम्बिनेशन और नेतृत्व में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है, जहां कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं। इसी बीच रिपोर्ट्स के मुताबिक, 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया जा सकता है, जिसमें उपकप्तानी को लेकर बड़ा फैसला देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़े- मोहसिन नकवी ट्रॉफी लेकर खड़े रहे, टीम इंडिया ने नहीं बढ़ाया हाथ! एशिया कप में बवाल

केएल राहुल को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। दूसरी तरफ एशियन गेम्स में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 28 सितंबर से करेगी। ऐसे में दोनों टूर्नामेंट की तारीखें आपस में टकरा रही हैं और इसी वजह से टीम के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है। टी20 टीम की कप्तानी संभाल रहे श्रेयस अय्यर के एशियन गेम्स में व्यस्त रहने की स्थिति में उनके वनडे सीरीज में खेलने की संभावना नहीं है।

अय्यर के एशियम गेम्स में व्यस्त रहने पर राहुल को मिलेगी उपकप्तानी

इसी को देखते हुए भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए नए उपकप्तान की जरूरत पड़ सकती है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई और चयनकर्ता विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल को यह जिम्मेदारी सौंपने पर विचार कर रहे हैं। राहुल के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तानी और उपकप्तानी का अनुभव भी है, ऐसे में उन्हें टीम के नेतृत्व समूह में फिर से शामिल किया जाना एक बड़ा फैसला हो सकता है। अब सबकी नजरें 16 सितंबर को होने वाले टीम ऐलान पर टिकी हैं, जहां इस पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकती है।

टैग:India

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में