CSE
Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3624 ZIM vs AUS +0.00%M3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3624 ZIM vs AUS +0.00%M3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%
ताजा खबर

अभिषेक शर्मा के निशाने पर अब रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, पहले ओवर में छक्का लगाते ही होगा कमाल

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में पहले ओवर में छक्का लगाते ही रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड को कर सकते हैं ध्वस्त।

Rohit Sharma's record in Abhishek Sharma's sights
Rohit Sharma's record in Abhishek Sharma's sights

Rohit Sharma's record in Abhishek Sharma's sights: टी20 क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अब एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गए हैं, जहां से इतिहास रचने के लिए उन्हें सिर्फ एक कदम आगे बढ़ना है। टीम इंडिया के इस युवा बल्लेबाज ने पहले ही एक खास मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है और अब उनके पास हिटमैनको पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका है।

अभिषेक शर्मा तोड़ सकते हैं हिटमैन का खास रिकॉर्ड

जहां अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में इसके लिए अभिषेक को कोई बड़ी पारी खेलने की भी जरूरत नहीं होगी। अगर इस मुकाबले के पहले ही ओवर में उनके बल्ले से एक छक्का निकल गया, तो वह सीधे एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। चलिए अब आपको बताते हैं, वो खास रिकॉर्ड क्या है।

पहले ओवर में छक्का लगाते ही अभिषेक बन जाएंगे बड़े रिकॉर्ड के किंग

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का दूसरा मैच 15 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में अभिषेक शर्मा के निशानें पर रोहित शर्मा का एक खास रिकॉर्ड होने जा रहा है। वो इस मैच में अगर पहले ही ओवर में छक्का लगा लेते हैं तो हिटमैन के बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे।

पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज में रोहित की बराबरी पर अभिषेक

अभिषेक शर्मा ने पिछले मैच में 7 छक्के लगाएं थे और इस दौरान उन्होंने पहले ही ओवर में छक्का लगाकर भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में पहले ही ओवर में सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी की थी, और अब यहां अभिषेक शर्मा दूसरे मैच में ऐसा करते हैं तो वो रोहित शर्मा से भी आगे निकल जाएंगे।

यह भी पढ़े- अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, एक ही मैच में तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड!

रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में पहले ओवर में लगाएं हैं 12 छक्के

टी20 इंटरनेशनल में पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अब अभिषेक शर्मा ने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। रोहित शर्मा ने पहले ओवर में 401 गेंदों का सामना करते हुए 12 छक्के लगाए थे, जबकि अभिषेक ने महज 152 गेंदों में ही 12 छक्के जड़कर हिटमैनके इस खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड तोड़ने से एक छक्का दूर

यही वजह है कि अभिषेक के आंकड़े और भी ज्यादा प्रभावशाली नजर आते हैं। दिलचस्प बात यह है कि भारत की ओर से सिर्फ रोहित और अभिषेक ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल की पारी के पहले ओवर में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में ईशान किशन 8 छक्कों के साथ तीसरे, जबकि संजू सैमसन 7 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं। अब अभिषेक के पास अगले मुकाबले में पहले ओवर में एक और छक्का जड़कर रोहित शर्मा को पीछे छोड़ने और इस खास रिकॉर्ड पर अकेले कब्जा जमाने का मौका है।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 274 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में