CSE
Toss Index438.9▼ −5.00%Match Index1,310.7▼ −5.00%TIX-SLTO2697.7▼ −2.34%TIX-CTC26104.4▲ +3.83%TIX-WITO2694.5▼ −10.00%West Indies tour of India 2026 · CSXM3679 MR vs WP▬ +0.00%M3678 IND vs WI▼ −5.00%M3677 PAK vs SL▲ +0.27%M3676 BOR vs HD▲ +2.27%M3675 WAR vs NC▲ +0.94%M3674 ROC vs ES▲ +0.52%M3673 MT vs SA-E▲ +4.27%M3672 KTS vs KNI▼ −5.00%M3671 SWD vs HL▲ +1.77%M3670 ZIM-W vs WI-W▬ +0.00%Toss Index438.9▼ −5.00%Match Index1,310.7▼ −5.00%TIX-SLTO2697.7▼ −2.34%TIX-CTC26104.4▲ +3.83%TIX-WITO2694.5▼ −10.00%West Indies tour of India 2026 · CSXM3679 MR vs WP▬ +0.00%M3678 IND vs WI▼ −5.00%M3677 PAK vs SL▲ +0.27%M3676 BOR vs HD▲ +2.27%M3675 WAR vs NC▲ +0.94%M3674 ROC vs ES▲ +0.52%M3673 MT vs SA-E▲ +4.27%M3672 KTS vs KNI▼ −5.00%M3671 SWD vs HL▲ +1.77%M3670 ZIM-W vs WI-W▬ +0.00%
ताजा खबर

IND vs AFG: अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए T20I में जड़ा सबसे तेज शतक, 30 गेंदों में सेंचुरी ठोक रोहित शर्मा का रिकॉर्ड किया चकनाचूर

दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने महज 30 गेंदों में सेंचुरी बनाकर भारत के लिए टी20I में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने रोहित शर्मा (35 गेंद) को पीछे छोड़ दिया।

Abhishek Sharma slams fastest cenutury for India in T20I
Abhishek Sharma slams fastest cenutury for India in T20I

Fastest T20I Hundred For India: अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में खेले जा रहे तीसरे टी20I में अभिषेक शर्मा ने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि कई बड़े रिकॉर्ड उनके नाम हो गए। भारतीय ओपनर ने महज 30 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और भारत के लिए T20I में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा का करीब 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

अभिषेक ने 34 गेंदों में 108 रन बनाए। अपनी इस तूफानी पारी में 9 चौके और 11 छक्के लगाए। उन्होंने 317.65 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और अफगानिस्तानी गेंदबाजों का हाल-बेहाल कर दिया। 

अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में पूरा किया शतक

अभिषेक शर्मा शुरुआत से ही अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर हावी नजर आए। उन्होंने पहले ओवर में ही एक चौका लगाया और इसके बाद अपनी पारी की रफ्तार लगातार बढ़ाते चले गए। सिर्फ 18 गेंदों में वह 62 रन तक पहुंच गए थे।

पांचवें ओवर में मोहम्मद नबी के खिलाफ अभिषेक ने दो चौके और एक छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने राशिद खान के ओवर में भी लगातार आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। पावरप्ले खत्म होने तक अभिषेक 22 गेंदों में 76 रन बना चुके थे।

इसके बाद अभिषेक ने 26 गेंदों में 86 रन और 28 गेंदों में 93 रन पूरे किए। 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर वह 99 रन पर पहुंचे और अगली ही गेंद पर एक रन लेकर 30 गेंदों में शतक पूरा कर लिया। उनका विकेट 10वें ओवर में राशिद ने हासिल किया। 

रोहित शर्मा का भारत के लिए सबसे तेज T20I शतक का रिकॉर्ड टूटा 

अभिषेक शर्मा से पहले भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था। रोहित ने दिसंबर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में खेले गए दूसरे टी20I में 35 गेंदों में सेंचुरी जड़ी थी।

रोहित ने उस पारी में 43 गेंदों का सामना करते हुए 118 रन बनाए थे। उनकी पारी में 12 चौके और 10 छक्के शामिल थे। रोहित के तूफानी शतक की बदौलत भारत ने उस मुकाबले में 20 ओवर में 260/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया था और श्रीलंका को 88 रन से हराया था।

अब अभिषेक ने 30 गेंदों में शतक लगाकर रोहित के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। यानी उन्होंने भारत के लिए सबसे तेज T20I शतक का रिकॉर्ड 5 गेंद पहले अपने नाम कर लिया है।

भारत ने पावरप्ले में भी रचा खास रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी का असर सिर्फ उनके व्यक्तिगत रिकॉर्ड तक सीमित नहीं रहा। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पावरप्ले में ही 100 रन पूरे कर लिए। टीम इंडिया ने 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 100 रन बनाए।

यह T20I क्रिकेट में भारत का पावरप्ले में पहला 100 से ज्यादा का स्कोर है। इससे पहले टीम इंडिया का पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर 95/1 था, जो उसने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बनाया था।

अभिषेक की शतकीय पारी के दौरान भारत ने 6 ओवर के अंदर 100 रन पूरे करके इस आंकड़े को भी पीछे छोड़ दिया। वहीं, मैच में 8.4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 133/0 था और अभिषेक 100 रन बनाकर नाबाद थे।

यह भी पढ़ें: पंत कप्तान, सरफराज उपकप्तान... BCCI ने अचानक कर दिया 15 खिलाड़ियों वाली टीम का ऐलान

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 273 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में