CSE
Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%
ताजा खबर

पंत कप्तान, सरफराज उपकप्तान... BCCI ने अचानक कर दिया 15 खिलाड़ियों वाली टीम का ऐलान

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका नहीं मिला, लेकिन एक प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है।

Rishabh Pant named captain
Rishabh Pant named captain

Rishabh Pant named captain:भारतीय क्रिकेट टीमसिंतबर के आखिर में अपने घर में कैरेबियाई टीम की मेजबानी करने के लिए तैयार है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया गया, जिसमें स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम गायब दिखा। लेकिन कुछ ही देर के बाद दिल्ली के इस होनहार खिलाड़ी को टीम की कप्तानी ही सौंप दी गई।

ऋषभ पंत को कप्तानी, सरफराज खान को मिली उपकप्तानी

टीम इंडिया के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बीसीसीआई ने अचानक ही एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी देते हुए कप्तान नियुक्त किया है, तो वहीं मुंबई के युवा बल्लेबाज सरफराज खान को टीम की उपकप्तानी का मौका मिला है। और इसके साथ ही 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है।

बीसीसीआई ने ईरानी ट्रॉफी के लिए किया स्क्वाड का ऐलान

दरअसल BCCI ने 2026 ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया टीम के स्क्वाड की घोषणा की है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि सरफराज खान उपकप्तान की भूमिका में नजर आएंगे। टीम में मानव सुथार, सारांश जैन, आकाश दीप और मुकेश कुमार जैसे खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। हालांकि, तेज गेंदबाज आकाश दीप का मुकाबले में खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। पंत की कप्तानी में रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम एक मजबूत स्क्वॉड के साथ मैदान पर उतरने की तैयारी में है।

यह भी पढ़े- एक बार फिर टूटा टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों का दिल, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से भी हुए नजरअंदाज

रेस्ट ऑफ इंडिया और जम्मू-कश्मीर के बीच होगा ईरानी ट्रॉफी का मुकाबला

आपको बता दें कि ईरानी कप का मुकाबला रेस्ट ऑफ इंडिया और मौजूदा रणजी ट्रॉफी चैंपियन टीम के बीच खेला जाता है। इस बार रेस्ट ऑफ इंडिया का सामना डिफेंडिंग चैंपियन जम्मू-कश्मीर से होगा, जिसने 2025-26 का रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। दोनों टीमों के बीच प्रतिष्ठित मुकाबला 1 से 5 अक्टूबर 2026 के बीच श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लंबे समय बाद घरेलू क्रिकेट का यह बड़ा मुकाबला श्रीनगर में होने के कारण भी इस मैच पर खास नजर रहेगी।

ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया का स्क्वाड

ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, सरफराज खान (उपकप्तान), स्मरण रविचंद्रन, मानव सुथार, सारांश जैन, आकाश दीप, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय और आयुष दोसेजा.

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 325 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में