CSE
Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%
ताजा खबर

एक बार फिर टूटा टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों का दिल, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से भी हुए नजरअंदाज

भारतीय टीम की वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के 3 बड़े खिलाड़ी फिर से नजरअंदाज किए गए।

India vs West Indies ODI Series 2026
India vs West Indies ODI Series 2026

India vs West Indies ODI Series 2026शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया कुछ ही दिनों के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज करने जा रही है। 27 सितंबर को भारतीय टीम अपने घर में विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी और इसे लेकर बुधवार, 16 सितंबर को बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है।

इस वनडे सीरीज के लिए कुछ युवा चेहरों को मौका दिया गया है। तो वहीं कईं सीनियर खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं, लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जो एक वक्त टीम के बड़े मैच विनर खिलाड़ी रहे हैं और वो खुद को फिर से वापसी के लिए दावेदार के रूप में पेश भी करते जा रहे थे, लेकिन उन्हें फिर से नजरअंदाज कर उनका दिल तोड़ दिया है।

तो चलिए आपको बताते हैं वो 3 धाकड़ खिलाड़ी जिन्हें एक बार फिर से टीम इंडिया में मौका नहीं मिल सका और उनका दिल टूट गया।

#1. ऋषभ पंत

ऋषभ पंत का नाम भी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में नहीं है। पंत लंबे समय से भारतीय क्रिकेट के अहम विकेटकीपर-बल्लेबाज रहे हैं और वनडे में भी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी ने एक बार फिर चर्चा बढ़ा दी है। खासकर तब, जब वनडे वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया का कॉम्बिनेशन तैयार किया जा रहा है। इस सीरीज में ईशान किशन के ना होने पर ध्रुव जुरेल को शामिल किया है, लेकिन पंत पर ध्यान नहीं दिया गया। पंत के फैंस को उम्मीद थी कि वह वनडे टीम में वापसी करते हुए अपनी जगह मजबूत करेंगे, लेकिन इस चयन में उनका नाम नहीं आया।

#2. मोहम्मद शमी

भारतीय टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए भी यह चयन निराशाजनक हो सकता है। टीम इंडिया में तेज गेंदबाजी के सबसे अनुभवी नामों में शामिल शमी ने लंबे समय तक टीम इंडिया को अपनी गेंदबाजी से मैच जिताए हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से उनकी फिटनेस और टीम में वापसी को लेकर लगातार चर्चा होती रही है। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उन्हें जगह नहीं मिली है। उन्होंने हाल के दिनों में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन भी किया और उनकी वापसी की उम्मीद की जा रही थी। वनडे क्रिकेट में उनके अनुभव को देखते हुए आने वाले समय में वर्ल्ड कप में वापसी की संभावना पर जरूर नजर रहेगी, लेकिन फिलहाल चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए उन पर भरोसा नहीं जताया है।

यह भी पढ़े-Impact Player Rule पर IPL 2027 से पहले बड़ा फैसला! BCCI ने फिर शुरू की चर्चा

#3. भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में लगातार गेंद से प्रभाव छोड़ने के बावजूद वह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के भारतीय स्क्वॉड में जगह नहीं बना सके। भुवनेश्वर का अनुभव और नई गेंद से स्विंग कराने की क्षमता लंबे समय तक टीम इंडिया की ताकत रही है। उन्होंने हाल के घरेलू टी20 क्रिकेट में भी अपनी उपयोगिता दिखाई है, लेकिन वनडे टीम में वापसी बहुत मुश्किल दिख रही है। खास बात यह है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए तेज गेंदबाजी में कई विकल्प मौजूद हैं, ऐसे में भुवनेश्वर के लिए अपनी दावेदारी को और मजबूत करने की चुनौती बनी हुई है।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 325 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में