CSE
Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%
ताजा खबर

Impact Player Rule पर IPL 2027 से पहले बड़ा फैसला! BCCI ने फिर शुरू की चर्चा

आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर के नियम को लेकर अब तक कईं बार सवाल खड़े हुए हैं, जिसमें खत्म करने को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है, इसे लेकर बीसीसीआई जल्द बड़ा फैसला ले सकता है।

Impact Player Rule
Impact Player Rule

Impact Player Rule: इंडियन प्रीमियर लीग में एक नियम ऐसा है, जिसने पिछले कुछ सीजन में मैच का पूरा समीकरण बदलने की ताकत दिखाई है। एक खिलाड़ी मैदान पर आता है और अचानक बल्लेबाजी या गेंदबाजी का पूरा संतुलन बदल जाता है। लेकिन अब इसी नियम को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं। क्या Impact Player की वजह से टीमों की रणनीति जरूरत से ज्यादा आसान हो रही है? क्या इससे ऑलराउंडर्स की भूमिका कम हो रही है? और क्या इस नियम ने IPL के पुराने बैलेंस को बदल दिया है?

इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर फिर से चर्चा हुई तेज

इन सवालों के बीच IPL 2027 से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ऑक्शन से पहले BCCI के सामने अब इस नियम को लेकर फैसला करने की चुनौती है। क्या अगले सीजन में भी टीमों को Impact Player का इस्तेमाल करने की इजाजत मिलेगी, या फिर इस नियम को लेकर कुछ बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा? चलिए इसकी पूरी कहानी बताते हैं।

क्यों उठ रहे हैं इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर सवाल?

इम्पैक्ट प्लेयर नियम लागू होने के बाद से IPL में टीमों को मैच के दौरान अपनी रणनीति बदलने का एक अतिरिक्त विकल्प मिला है। इसके तहत टीमें मुकाबले के दौरान एक खिलाड़ी को बाहर करके उसकी जगह दूसरे खिलाड़ी को शामिल कर सकती हैं। इस नियम ने कई मैचों में टीमों को परिस्थितियों के हिसाब से तुरंत बदलाव करने का मौका दिया है। हालांकि, इसी वजह से इसके प्रभाव को लेकर क्रिकेट जगत में लगातार चर्चा होती रही है।

यह भी पढ़े- ODI टीम में वापसी पर भावुक हुए रवींद्र जडेजा, सोशल मीडिया पर शेयर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट

ऑलराउंडर्स की भूमिका का क्या होगा?

इस नियम को लेकर सबसे बड़ा सवाल ऑलराउंडर्स की भूमिका को लेकर उठता रहा है। पहले टीमों को बल्लेबाजी और गेंदबाजी के बीच बेहतर संतुलन बनाने के लिए ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत होती थी, जो दोनों विभागों में योगदान दे सकें। लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर के आने के बाद टीमों को अपनी प्लेइंग इलेवन में स्पेशलिस्ट बल्लेबाज और गेंदबाज खिलाने का फ्री हैंड मिल गया। ऐसे में यह चर्चा होती रही है कि क्या इससे ऑलराउंडर्स की अहमियत प्रभावित हुई है।

फ्रेंचाइजियों की राय से तय होगी आगे की दिशा

हालांकि, यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि सभी फ्रेंचाइजियां इस नियम को हटाने के पक्ष में हों, ऐसा नहीं है। कुछ टीमों ने इसके बने रहने की संभावना का समर्थन किया है। उनके लिए सबसे बड़ा पहलू यह है कि मौजूदा स्क्वॉड और टीम कॉम्बिनेशन को इसी नियम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। नियम में अचानक बदलाव होने पर टीमों की रणनीति और खिलाड़ियों के चयन पर इसका असर पड़ सकता है।

यही वजह है कि BCCI जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहता। 15 सितंबर की गवर्निंग काउंसिल बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई, लेकिन अंतिम निर्णय नहीं लिया गया। अब करीब एक महीने बाद होने वाली अगली बैठक में इस पर दोबारा विचार किया जाएगा।

ऑक्शन से पहले फैसले पर नजर

IPL 2027 का मिनी ऑक्शन भारत में होने का फैसला पहले ही हो चुका है और अब सभी की नजर Impact Player Rule के भविष्य पर है। अगर नियम जारी रहता है तो टीमों की मौजूदा रणनीति बरकरार रहेगी, जबकि बदलाव होने पर फ्रेंचाइजियों को अपने कॉम्बिनेशन पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है।

फिलहाल इतना साफ है कि IPL 2027 में Impact Player Rule खत्म हो गया है, ऐसा कहना जल्दबाजी होगी। BCCI की अगली बैठक के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी। ऐसे में अब सवाल सिर्फ यही है कि अगले सीजन में मैदान पर यह नियम दिखाई देगा या IPL एक बार फिर पुराने प्लेइंग इलेवन वाले फॉर्मेट की तरफ लौटेगा।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 325 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में