CSE
Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%
ताजा खबर

ODI टीम में वापसी पर भावुक हुए रवींद्र जडेजा, सोशल मीडिया पर शेयर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट

भारतीय क्रिकेट टीम 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रही है। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया है, जिसमें रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है।

Ravindra Jadeja reaction on ODI comeback
Ravindra Jadeja reaction on ODI comeback

Ravindra Jadeja reaction on ODI comeback: भारतीय क्रिकेट टीम इस महीने के अंत में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज खेलने जा रही है। इस सीरीज के लिए 16 सितंबर, बुधवार की शाम को बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के लिए टीम में आकिब नबी और नमन धीर जैसे खिलाड़ियों को पहली बार मौका मिला है, तो वहीं अनुभवी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है।

रवींद्र जडेजा की फिर से हुई वनडे क्रिकेट में वापसी

टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद से ही इस फॉर्मेट से दूर हैं और उन्हें बैक टू बैक 2 वनडे सीरीज से नजरअंदाज किया गया, जिसके बाद माना जा रहा था कि बीसीसीआई ने रवींद्र जडेजा को वर्ल्ड कप की योजना से बाहर कर दिया है, लेकिन अब फिर से फिफ्टी ओवर फॉर्मेट में उनकी वापसी हो गई है।

यह भी पढ़े- वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड घोषित, 3 खिलाड़ियों की हुई वापसी; जानें 15 सदस्यीय टीम में कौन-कौन शामिल

वनडे में फिर से मौका मिलने पर भावुक हुए जडेजा

रवींद्र जडेजा एक बार फिर से वनडे क्रिकेट में वापस लौटे हैं और वो फिर से मौका दिए जाने पर भावुक हो गए और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वापसी को लेकर इमोशनल पोस्ट किया है। रवींद्र जडेजा ने इमोशनल स्टोरी शेयर की है, जिसमें वो अपनी एक तस्वीर के साथ दो हाथ जोड़ने वाली और एक विक्ट्री वाली इमोजी लगाई है। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जनवरी 2026 के बाद से ही उन्हें फिफ्टी ओवर फॉर्मेट में नहीं मिल रही थी जगह

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 2009 में वनडे में डेब्यू के बाद से इस हरफनमौला खिलाड़ी ने 210 मैच खेले हैं, जिसमें 2905 रन बनाने के साथ ही 241 विकेट अपने नाम किए हैं। जडेजा के इस शानदार करियर पर पिछले ही महीनों ब्रेक लगते हुए नजर आ रहा था, जब उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज और बाद में इंग्लैंड के दौरे पर खेली गई वनडे सीरीज में भी जगह नहीं दी गई। वहां सेलेक्टर्स ने अक्षर पटेल और हर्ष दुबे जैसे खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी थी। लेकिन अब उनकी वापसी से वो फिर से अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप की प्लानिंग में फिट होते दिख रहे हैं।

 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 325 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में