CSE
Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%
ताजा खबर

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड घोषित, 3 खिलाड़ियों की हुई वापसी; जानें 15 सदस्यीय टीम में कौन-कौन शामिल

BCCI ने 6 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। कुलदीप यादव, प्रिंस यादव और मयंक यादव की वापसी हुई है।

IND vs WI T20I Series
IND vs WI T20I Series

भारत को वेस्टइंडीज की सितंबर-अक्टूबर में 8 व्हाइट बॉल मैचों के लिए मेजबानी करनी है। इस दौरान 6 अक्टूबर से टीम इंडिया को पांच मैचों की टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज से टक्कर लेनी है। इसके लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। BCCI ने अफगानिस्तान टी20 सीरीज की तुलना में कुछ फेरबदल भी किए हैं। वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण सेलेक्ट नहीं हुए हैं। उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका मिला है। वहीं, जिम्बाब्वे दौरे के बाद ड्रॉप होने वाले प्रिंस यादव और मयंक यादव की भी वापसी हुई है। 

चक्रवर्ती को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में साइड स्ट्रेन की समस्या हो गई। इसी वजह से वे सीरीज के शेष दो मैचों के साथ-साथ एशियन गेम्स से भी बाहर हो गए। अब वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में भी उन्हें जगह नहीं दी गई है। इसी वजह से कुलदीप को चुना गया है, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए अपना आखिरी टी20 खेला था। 

अभिषेक, संजू और वैभव को फिर से एक साथ मिला मौका 

वेस्टइंडीज के खिलाफ भी टी20 सीरीज के दौरान भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए ओपनिंग जोड़ी को लेकर माथापच्ची करनी होगी, क्योंकि स्क्वाड में अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी को भी चुना गया है। अफगानिस्तान टी20 सीरीज में अभिषेक और संजू ही पहले दो मैचों में पारी की शुरुआत करते नजर आए, जबकि वैभव बाहर बैठे। 

प्रिंस और मयंक का हुआ चयन, यश और विप्रज ड्रॉप 

तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और मयंक यादव जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम का हिस्सा थे लेकिन दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ हो रही सीरीज के लिए स्क्वाड से बाहर कर दिया गया था। हालांकि, अब इन्हें वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के लिए चुना गया है। वहीं, एशियन गेम्स में हर्षित राणा को रिप्लेस करने वाले यश ठाकुर और वरुण चक्रवर्ती की जगह आने वाले विप्रज निगम को वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं चुना गया है। जसप्रीत बुमराह को आराम मिला है। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव

IND vs WI टी20 सीरीज का पूरा कार्यक्रम 

मुकाबला तारीख स्थान समय
पहला टी20 6 अक्टूबर 2026 लखनऊ, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम शाम 7:00 बजे
दूसरा टी20 9 अक्टूबर 2026 रांची, जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स शाम 7:00 बजे
तीसरा टी20 11 अक्टूबर 2026 इंदौर, होल्कर स्टेडियम शाम 7:00 बजे
चौथा टी20 14 अक्टूबर 2026 हैदराबाद, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम शाम 7:00 बजे
पांचवां टी20 17 अक्टूबर 2026 बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम शाम 7:00 बजे

यह भी पढ़ें: IND vs WI: टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड का हुआ ऐलान, जडेजा-सिराज समेत 6 खिलाड़ियों की वापसी; आकिब नबी और नमन धीर को भी मिला मौका

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 273 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में