CSE
Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%
ताजा खबर

IND vs WI: टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड का हुआ ऐलान, जडेजा-सिराज समेत 6 खिलाड़ियों की वापसी; आकिब नबी और नमन धीर को भी मिला मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। एशियन गेम्स 2026 के कारण कई प्रमुख खिलाड़ी उपलब्ध नहीं थे। इसी वजह से 6 खिलाड़ियों की वापसी हुई है। वहीं, आकिब नबी और नमन धीर को पहली बार वनडे टीम में चुना गया है।

team india ODI squad for West Indies ODI Series
team india ODI squad for West Indies ODI Series

IND vs WI: भारतीय टीम को 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए BCCIने बुधवार (16 सितंबर) को टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है। शुभमन गिल की अगुआई वाले स्क्वाड में इंग्लैंड दौरे की तुलना में काफी फेरबदल देखने को मिला है, क्योंकि कई प्रमुख खिलाड़ी एशियन गेम्स 2026 के स्क्वाड में चुने जाने के कारण उपलब्ध नहीं थे। 

इसी वजह से रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की वनडे टीम में वापसी हुई है। वहीं, आकिब नबी को टेस्ट के बाद, वनडे टीम में भी एंट्री मिल गई है, जबकि नमन धीर को पहली बार किसी भी फॉर्मेट के लिए सेलेक्ट किया गया है। 

रुतुराज, जायसवाल की भी जडेजा-सिराज के साथ वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए हुई वापसी 

एशियन गेम्स 2026 के कारण वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह जैसे अहम खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। इसी वजह से अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने छह खिलाड़ियों को वापसी का मौका दिया है। ये खिलाड़ी - यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज हैं। 

जायसवाल को अफगानिस्तान वनडे सीरीज के बाद ड्रॉप कर दिया गया था। वहीं, गायकवाड़ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था। जुरेल, जडेजा और सिराज ने साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज खेली थी। नितीश ने भी अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था लेकिन सीरीज के बीच में इंजर्ड हो गए थे। अब उन्हें वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए चुना गया है। 

आकिब नबी की वनडे टीम में भी हुई एंट्री

श्रीलंका दौरे पर जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर टेस्ट टीम में चुने गए आकिब नबी को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे स्क्वाड में चुना गया है। आकिब ने अभी तक टीम इंडिया के लिए डेब्यू नहीं किया है लेकिन घरेलू क्रिकेट में उन्होंने काफी प्रभावित किया है। इसी वजह से चयनकर्ताओं ने उन्हें टेस्ट के बाद वनडे टीम में भी मौका दे दिया है। फिलहाल आकिब काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। 

नमन धीर को ऑलराउंड प्रदर्शन का मिला इनाम 

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले नमन धीर का पहली बार टीम इंडिया के किसी भी फॉर्मेट के स्क्वाड में सिलेक्शन हुआ है। नमन के चयन से काफी लोगों को हैरानी हो रही होगी लेकिन उन्होंने शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया, जिसके कारण उनके चयन को गलत नहीं ठहराया जा सकता है।

उन्होंने बल्ले के साथ 10 पारियों में 72.78 की औसत से 655 रन बनाए। इस दौरान स्ट्राइक रेट करीब 218 का रहा। वहीं, गेंदबाजी में 10 से भी कम के इकॉनमी रेट से 7 विकेट झटके।  इसी हरफनमौला प्रदर्शन ने उन्हें वनडे टीम में जगह दिला दी है। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान और विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर  

IND vs WI वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल 

मुकाबला तारीख स्थान समय
पहला वनडे 27 सितंबर 2026 तिरुवनंतपुरम, ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम दोपहर 2:00 बजे
दूसरा वनडे 30 सितंबर 2026 गुवाहाटी, बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम दोपहर 2:00 बजे
तीसरा वनडे 3 अक्टूबर 2026 न्यू चंडीगढ़, महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर दोपहर 2:00 बजे

यह भी पढ़ें: IPL 2027 Auction: ऑक्शन वेन्यू पर बड़ा अपडेट, कहां लगेगी खिलाड़ियों की बोली?

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 273 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में