8 साल पुराना रिश्ता टूटने की कगार पर! अभिषेक शर्मा क्यों छोड़ना चाहते हैं SRH?
आईपीएल 2027 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद में एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है, जहां स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फ्रेंचाइजी से नाराज बताएं जा रहे हैं और वो साथ छोड़ सकते हैं।

Abhishek Sharma may leave Sunrisers Hyderabad: सनराईजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस टीम की सबसे बड़ी खोज है। बाएं हाथ का ये खतरनाक बल्लेबाज अपने खेल से अकेले दम पर मैच पलटने का माद्दा रखता है। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए तो अभिषेक शर्मा हीरा साबित हुए हैं, लेकिन अब उनका ऑरेंज आर्मी से रिश्ता टूटने वाला है, क्योंकि 8 साल बाद उनका इस टीम मोह भंग हो गया है और वो इस फ्रेंचाइजी को छोड़ना चाहते हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद से अभिषेक शर्मा का मोह हुआ भंग
अभिषेक शर्मा को लेकर एक रिपोर्ट ने सनसनी मचा दी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अभिषेक शर्मा पिछले सीजन यानी IPL 2026 से ही सनराइजर्स हैदराबाद से पूरी तरह खुश नहीं हैं और अब उनके फ्रेंचाइजी से अलग होने की अटकलें तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि SRH का ईशान किशन को कप्तान बनाने का फैसला अभिषेक को पसंद नहीं आया। यही वजह है कि IPL 2027 से पहले उनके भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, इन दावों के बीच यह भी साफ करना जरूरी है कि अभिषेक के टीम छोड़ने की बात फिलहाल रिपोर्ट्स और अटकलों पर आधारित है।
2026 में कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन को कप्तान बनाने से नाराज
रिपोर्ट के मुताबिक, अगर अभिषेक SRH से अलग होते हैं तो वह IPL 2027 के ऑक्शन में जाने के बजाय ट्रेड डील के जरिए किसी दूसरी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन सकते हैं। उनकी संभावित नई टीमों में मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के नाम सामने आ रहे हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स भी इस युवा स्टार में दिलचस्पी रखती बताई जा रही है। दिल्ली का विकल्प इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि टीम के कोचिंग सेटअप में अभिषेक के गुरु युवराज सिंह जुड़े हुए हैं। ऐसे में अगर यह ट्रेड वास्तव में होता है, तो अभिषेक की नई टीम को लेकर IPL 2027 से पहले बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़े- भारत के ODI इतिहास की टॉप-3 ओपनिंग जोड़ियां, नंबर-1 रिकॉर्ड आज भी कायम!
ईशान किशन को कप्तान बनाएं जाने के बाद से ही फ्रेंचाइजी से हुए खफा थे अभिषेक
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक शर्मा IPL 2027 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद का साथ छोड़ सकते हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अभिषेक फ्रेंचाइजी के उस फैसले से खुश नहीं थे, जिसमें पिछले सीजन पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन को टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक अभिषेक शर्मा या सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, इसलिए फिलहाल इसे रिपोर्ट में किए गए दावे के तौर पर ही देखा जा रहा है।




