अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, खतरें में पड़ा सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव का एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।

Suryakumar Yadav world record is in Abhishek Sharma sights: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इन दिनों एक ऐसा भारतीय बल्लेबाज छाया हुआ है, जिसके बल्ले की गूंज ने दुनिया भर के गेंदबाजों की नींद उड़ा रखी है। युवा ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्माअपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से लगातार नए मुकाम हासिल कर रहे हैं और उनके सामने बड़े-बड़े रिकॉर्ड भी छोटे नजर आने लगे हैं।
अभिषेक शर्मा के पास है सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के मौका
लेकिन अब उनके सामने एक ऐसा सुनहरा मौका है, जो उन्हें इतिहास के पन्नों में खास जगह दिला सकता है। दिलचस्प बात यह है कि इस रिकॉर्ड में टीम इंडिया के ही एक दिग्गज सूर्यकुमार यादव के एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। अभिषेक शर्मा के पास ये सुनहरा मौका वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में ही है। और इसे पाने के लिए उन्हें सिर्फ 53 रनों की जरूरत है। चलिए जानते हैं वो कौनसा स्पेशल रिकॉर्ड है।
53 रन बनाते ही T20I सबसे तेज 2000 रन कर सकते हैं पूरे
अभिषेक शर्मा जल्द ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 2,000 रन पूरे कर सकते हैं। इस ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें सिर्फ 53 रनों की जरूरत है। लेकिन अभिषेक के सामने केवल 2000 रन पूरे करने की चुनौती नहीं है, बल्कि उनके पास सूर्यकुमार यादव का एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का भी सुनहरा मौका है। दरअसल, सूर्यकुमार यादव के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम गेंदों का सामना करते हुए 2000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए महज 1164 गेंदें खेली थीं। अब अभिषेक शर्मा इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने की दहलीज पर खड़े हैं।
यह भी पढ़े- IND vs NZ: टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज से पहले कीवी टीम को डबल झटका, दो स्टार खिलाड़ी बाहर
सूर्या ने 1164 गेंद में किया था ये मुकाम हासिल, अभिषेक ने खेली हैं 997 गेंद
अभिषेक शर्मा अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 997 गेंदों का सामना करते हुए 1947 रन बना चुके हैं। ऐसे में उन्हें 2000 रनों का आंकड़ा छूने के लिए अगली 166 गेंदों के भीतर 53 रन बनाने होंगे। अगर वह ऐसा करने में सफल रहते हैं, तो सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़कर सबसे कम गेंदों में 2000 टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। अभिषेक की आक्रामक बल्लेबाजी को देखते हुए यह उपलब्धि हासिल करना उनके लिए मुश्किल नहीं लगता। वह अपनी विस्फोटक शैली के लिए जाने जाते हैं और कुछ ही गेंदों में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह युवा भारतीय बल्लेबाज अपने बल्ले से एक और इतिहास रच पाता है।




