CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

T20I में सबसे कम पारियों में 2000 रन, विराट-सूर्या समेत इन भारतीयों का जलवा

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंद के मामले में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, लेकिन पारियों के हिसाब से इस रिकॉर्ड पर विराट कोहली का राज है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Fewest Innings to Reach 2,000 T20I Runs for India
Fewest Innings to Reach 2,000 T20I Runs for India

Fewest Innings to Reach 2,000 T20I Runs for India: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा लगातार देखने को मिल रहा है। इस फॉर्मेट में जहां हर गेंद पर तेजी से रन बनाने की चुनौती होती है, वहीं लंबे समय तक निरंतर प्रदर्शन करते हुए बड़े मुकाम हासिल करना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता। टीम इंडिया के कई दिग्गजों ने अपने बल्ले से ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें हासिल करना हर किसी के बस की बात नहीं है।

लेकिन जब बात सबसे कम पारियों में 2000 रन पूरे करने की आती है, तो मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाता है। इस खास लिस्ट में एक युवा सनसनी ने भी अपनी जगह बना ली है, जिसने अपने आक्रामक अंदाज से क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा है। अब सवाल है कि इस मामले में कौन है नंबर-1 और किन बल्लेबाजों ने बनाई टॉप-4 में जगह?

#1. विराट कोहली: 56 पारियां

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे कम पारियों में 2000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपनी 56वीं पारी में यह खास उपलब्धि हासिल की थी। विराट ने इस फॉर्मेट में अपनी निरंतरता और शानदार बल्लेबाजी के दम पर लंबे समय तक भारतीय टीम के लिए अहम योगदान दिया है।

#2. सूर्यकुमार यादव: 56 पारियां

भारतीय टीम के पूर्व टी20 कप्तान और स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इस मामले में विराट कोहली के बराबर हैं। उन्होंने भी अपनी 56वीं पारी में टी20 इंटरनेशनल में 2000 रन पूरे किए थे। मैदान के चारों ओर शॉट खेलने की क्षमता के लिए मशहूर सूर्यकुमार ने कम समय में इस फॉर्मेट में अपनी अलग पहचान बनाई और भारतीय बल्लेबाजी को नई आक्रामकता दी।

#3. केएल राहुल: 58 पारियां

भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 2000 रन पूरे करने के लिए 58 पारियां खेली थीं। राहुल अपनी तकनीकी मजबूती, शानदार टाइमिंग और जरूरत के मुताबिक पारी को संभालने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। टी20 फॉर्मेट में उन्होंने शीर्ष क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं।

यह भी पढ़े- हार्दिक पांड्या क्यों हैं टीम इंडिया के लिए अनमोल? बर्थडे पर जानें उनके 5 बड़े रिकॉर्ड

#4. अभिषेक शर्मा: 64 पारियां

भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इस खास सूची में चौथा स्थान हासिल कर लिया है। आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करने वाले अभिषेक ने कम समय में अपनी पहचान बनाई है। पावरप्ले में तेजी से रन बनाने और बड़े शॉट लगाने की उनकी क्षमता ने उन्हें भारतीय टी20 टीम का अहम खिलाड़ी बनाया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गजों के बीच अपनी जगह मजबूत की है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में