हार्दिक पांड्या क्यों हैं टीम इंडिया के लिए अनमोल? बर्थडे पर जानें उनके 5 बड़े रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या 11 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खिलाड़ी के बर्थडे के खास मौके पर उनके 5 खास रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं।

5 special records on Hardik Pandya's birthday:भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अनमोल रत्न है। 2016 में डेब्यू करने वाले इस धाकड़ खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं और इन्होंने इस दौरान एक खास पहचान बनाई है। टीम इंडिया के लिए हार्दिक की अहमियत सिर्फ उनके ऑलराउंड प्रदर्शन तक सीमित नहीं है? उनके करियर में ऐसे कई रिकॉर्ड दर्ज हैं, जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाते हैं।
11 अक्टूबर 1993 को गुजरात में जन्में हार्दिक पंड्या 33 साल के हो चुके हैं। उनके इस बर्थडे के मौके पर उन 5 बड़े रिकॉर्ड्स की, जो हार्दिक पांड्या की काबिलियत और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान की कहानी बयां करते हैं। तो चलिए इस खास आर्टिकल में जानते हैं इस स्टार खिलाड़ी के करियर के 5 खास रिकॉर्ड्स के बारे में।
#1. टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट और 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय
हार्दिक पांड्या ने दिसंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इतिहास रच दिया। वह इस फॉर्मेट में 1000 से ज्यादा रन बनाने और 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने। यह उपलब्धि उनकी ऑलराउंड क्षमता को दर्शाती है। बल्लेबाजी में तेजी से रन बनाने के साथ गेंद से विकेट निकालने की उनकी काबिलियत उन्हें टीम इंडिया के लिए बेहद उपयोगी बनाती है।
#2. वनडे में फिफ्टी और 4 विकेट लेने वाले इकलौते भारतीय
भारत के इस धाकड़ खिलाड़ी के नाम वनडे इंटरनेशनल में एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है, जो भारतीय क्रिकेट में उनकी ऑलराउंड क्षमता को खास बनाता है। वह वनडे की एक ही पारी में अर्धशतक लगाने और चार विकेट लेने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था, जब बल्लेबाजी में 71 गेंदों पर 51 रन बनाने के बाद गेंदबाजी में चार विकेट हासिल किए।
#3. वनडे में 100 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से 1000 रन
हार्दिक पंड्या सिर्फ गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाने के लिए ही नहीं, बल्कि तेजी से रन बनाने की क्षमता के लिए भी जाने जाते हैं। वनडे इंटरनेशनल में उन्होंने 100 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए उनका आक्रामक अंदाज टीम को अंतिम ओवरों में तेजी से रन जोड़ने का मौका देता है। यही वजह है कि सीमित ओवरों के क्रिकेट में उनकी बल्लेबाजी टीम के लिए अहम हथियार बनती है।
#4. ICC T20I ऑलराउंडर रैंकिंग में नंबर-1 बनने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी
भारत के इस स्टार ऑलराउंडर ने जुलाई 2024 में अपने करियर की एक बड़ी उपलब्धि हासिल की, जब वह ICC की मेंस टी20 इंटरनेशनल ऑलराउंडर रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी बने। 2024 टी20 वर्ल्ड कप में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने के बाद हार्दिक रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़े और श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर बने।
यह भी पढ़े- टीम इंडिया की छक्कों की सुनामी देख दुनिया हैरान, अब 400 सिक्स पर नजर!
#5. टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल में भारत के लिए जीत के नायक
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार्दिक पंड्या ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 3 विकेट लेकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाया और हेनरिक क्लासेन का महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किया। इसके बाद आखिरी ओवर में 16 रन बचाकर भारत की खिताबी जीत सुनिश्चित करने में योगदान दिया। दबाव के क्षणों में उनका प्रदर्शन इस बात का उदाहरण है कि हार्दिक बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।




