CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

अजिंक्य रहाणे के बाद अब इन 3 भारतीय दिग्गजों की बारी! जल्द ले सकते हैं संन्यास

भारत के दिग्गज बल्लेबाज रहे अजिंक्य रहाणे ने अपने 15 साल के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का थामने का फैसला किया है। उन्हें पिछले 3 साल से टीम इंडिया में मौका नहीं मिल पा रहा था।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित अपडेट 4 मिनट पढ़ें
Who will retire after Ajinkya Rahane
Who will retire after Ajinkya Rahane

Who will retire after Ajinkya Rahane: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने 15 साल के इंटरनेशनल करियर पर ब्रेक लगा दिया है। दाएं हाथ के इस सीनियर खिलाड़ी ने 2023 के बाद टीम इंडिया में फिर से वापसी का लंबे समय तक इंतजार किया, लेकिन थक-हार कर इस धाकड़ खिलाड़ी ने आखिर में इंटरनेशनल क्रिकेट और सभी फॉर्मेट को अलविदा कहने का फैसला कर लिया।

अजिंक्य रहाणे के संन्यास ने भारतीय क्रिकेट फैंस को एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अब अगला नंबर किस दिग्गज का हो सकता है। रहाणे की तरह ही भारत के कईं दिग्गज खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पिछले काफी समय से नेशनल टीम से दूर हैं और फिर से वापसी करने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन मुंबई के इस बल्लेबाज के संन्यास के बाद अब वो भी विराम के बारे में सोच सकते हैं, तो चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं वो 3 भारतीय खिलाड़ी जो जल्द ले सकते हैं रिटायरमेंट

#3. ईशांत शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाजों में से एक ईशांत शर्मा पिछले करीब 4 साल से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी नहीं कर पाएं हैं। 105 टेस्ट मैचों का अपार अनुभव रखने वाले दिल्ली के इस लंबे कद के तेज गेंदबाज ने अपने दौर में कईं बार भारतीय टीम के लिए मैच विनर बने हैं, लेकिन फिटनेस और फॉर्म के साथ ही नए तेज गेंदबाजों के उदय के चलते 37 वर्षीय ईशांत शर्मा काफी लंबे वक्त से वापसी का इंतजार कर रहे हैं। अब मौजूदा हालात में लगता नहीं है कि उन्हें फिर कभी मौका मिलने वाला है, ऐसे में वो जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- इंग्लैंड ने टेस्ट में नए हेड कोच का किया ऐलान, 7 ट्रॉफी जीतने वाले को सौंपी जिम्मेदारी; कप्तानी में भी बड़ा बदलाव

#2. उमेश यादव

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाजों में शुमार उमेश यादव भी पिछले कुछ समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। विदर्भ के इस तेज गेंदबाज ने अपनी रफ्तार और स्विंग के दम पर लंबे वक्त तक टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया और टेस्ट क्रिकेट में कई मौकों पर भारत को अहम विकेट दिलाए। हालांकि बढ़ती उम्र, फिटनेस और युवा तेज गेंदबाजों की मजबूत होती फौज के बीच उमेश यादव की टीम में वापसी की राह लगातार मुश्किल होती गई है। ऐसे में मौजूदा हालात को देखते हुए अब उनके इंटरनेशनल करियर पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं और माना जा रहा है कि 38 वर्षीय उमेश यादव जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला कर सकते हैं।

#1. मोहम्मद शमी

टीम इंडिया के सबसे खतरनाक और विकेट टेकर तेज गेंदबाजों में से एक मोहम्मद शमी भी इस वक्त अपने इंटरनेशनल करियर के उस पड़ाव पर खड़े हैं, जहां उनकी वापसी को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। लंबे समय तक अपनी सटीक लाइन-लेंथ, रिवर्स स्विंग और घातक सीम गेंदबाजी से शमी ने टीम इंडिया के लिए कई यादगार मैच जिताए हैं। हालांकि बढ़ती उम्र, फिटनेस से जुड़ी परेशानियों और युवा तेज गेंदबाजों के लगातार उभरने की वजह से अब उनकी टीम में वापसी पहले जैसी आसान नहीं नजर आ रही है। ऐसे में मौजूदा हालात को देखते हुए माना जा रहा है कि अगर शमी की जल्द वापसी नहीं होती है, तो वह भी अपने शानदार इंटरनेशनल करियर को विराम देने का फैसला कर सकते हैं।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में