ताजा खबर

अंशुल कंबोज का ऐसा कमबैक, दिग्गज बिशन सिंह बेदी के 50 साल पुराने रिकॉर्ड की याद हुई ताजा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज अपना दूसरा मैच खेल रहे हैं। करियर के पहले मैच में खूब कुटाई के मैच इस मैच में कमाल की वापसी की है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Anshul Kamboj Record
Anshul Kamboj Record

Anshul Kamboj:भारतीय क्रिकेट में कई बार ऐसे मौके देखने को मिलते हैं, जब कोई खिलाड़ी अपने पहले प्रदर्शन से निराश करता है, लेकिन अगले ही मुकाबले में शानदार वापसी करके सबको हैरान कर देता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने भी कुछ ऐसा ही किया है।

अंशुल कंबोज की दमदार वापसी

अपने पहले वनडे मुकाबले में वह काफी महंगे साबित हुए थे, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने गेंद से ऐसी वापसी की, जिसने क्रिकेट इतिहास के एक पुराने रिकॉर्ड की चर्चा छेड़ दी। खास बात यह है कि उनके पहले और दूसरे वनडे के गेंदबाजी आंकड़ों के बीच का अंतर इतना बड़ा रहा कि अब उनकी तुलना 1975 वर्ल्ड कप में बिशन सिंह बेदी के प्रदर्शन से की जा रही है।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

पहले वनडे में जमकर लुटाए थे रन

अंशुल कंबोज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले वनडे मुकाबले में गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर में 82 रन खर्च कर दिए थे। इस दौरान उन्हें एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ। उनका इकॉनमी रेट 9.11 रहा, जो वनडे डेब्यू के लिहाज से निराशाजनक प्रदर्शन था।

अपने करियर के दूसरे वनडे में शानदार वापसी

हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने दूसरे वनडे में अंशुल कंबोज ने पूरी कहानी बदल दी। उन्होंने 10 ओवर का स्पेल डाला और महज 22 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 2.20 रहा। पहले मुकाबले में जहां बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ आसानी से रन बनाए थे, वहीं दूसरे मैच में उन्होंने रन बनाने के लिए संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया।

50 साल पुराने रिकॉर्ड से जुड़ा खास आंकड़ा

अंशुल कंबोज के पहले दो वनडे मैचों के गेंदबाजी आंकड़ों के बीच का अंतर बेहद खास है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, वनडे इतिहास में कम से कम 5-5 ओवर गेंदबाजी करने वाले किसी गेंदबाज के पहले दो स्पेल के बीच उनसे ज्यादा बड़ा अंतर सिर्फ बिशन सिंह बेदी का रहा है।

यह भी पढ़े- IPL 2027 से पहले CSK का बड़ा दांव! लियाम लिविंगस्टोन को लेकर SRH के सामने रखा ट्रेड ऑफर?

1975 वर्ल्ड कप में बेदी ने इंग्लैंड के खिलाफ 11 ओवर में 86 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 12 ओवर में सिर्फ 6 रन देकर 1 विकेट लिया था।

इस तरह अंशुल कंबोज ने अपने दूसरे वनडे में शानदार वापसी करते हुए एक ऐसे ऐतिहासिक आंकड़े की याद दिला दी, जिसकी चर्चा करीब पांच दशक बाद भी होती है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 535 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में